सोशल मीडिया पर एक ग्राहक ने कुछ फोटो शेयर की है। जिसमें टाटा की इलेक्ट्रिक एसयूवी की क्वालिटी और सेफ्टी पर सवाल उठाए हैं। कंपनी की ओर से इसपर क्या जवाब दिया गया है। आइए जानते हैं।
टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार और उसकी सेफ्टी को लेकर एक ग्राहक ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि ग्राहक की ओर से सोशल मीडिया पर क्या जानकारी दी गई है और कंपनी की ओर से इस मामले में क्या जवाब दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
सोशल मीडिया पर एक यूजर की ओर से जानकारी साझा की गई है कि उनकी टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक को चलाते समय एक्सीलेटर का पैडल टूट गया। एसयूवी के मालिक की ओर से सोशल मीडिया पर टूटे हुए एक्सीलेटर पैडल की फोटो भी शेयर की गई हैं, जो वायरल हो रही हैं। हालांकि यह ट्वीट करीब एक हफ्ते पुराना है।
क्या दी जानकारी
सोशल मीडिया पर एसयूवी के मालिक की ओर से जानकारी दी गई है कि टाटा नेक्सन ईवी से खबरदार रहें। मेरी कार का एक्सीलेटर पैड अचानक से तब टूट गया जब मैं ड्राइव कर रहा था। कंपनी इस एसयूवी पर सेफ्टी के लिए फाइव स्टार क्लेम करती है लेकिन वह कार के इंटरनल और खासतौर पर जरूरी पार्ट्स को चेक नहीं करती।
कंपनी ने दिया यह जवाब
एसयूवी के ओनर के ट्वीट के बाद टाटा मोटर्स की ओर से भी जवाब दिया गया है। कंपनी ने जवाब में कहा कि अपना नंबर, ई-मेल आईडी और डीलरशिप की जानकारी दी जाए। जिसके बाद कंपनी की ओर से उनकी मदद की जा सके।
पहले भी आ चुके हैं मामले
टाटा की एसयूवी में सुरक्षा और क्वालिटी को लेकर पहले भी कुछ मामले सोशल मीडिया पर आ चुके हैं। अप्रैल महीने में भी एक यूजर ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो पोस्ट की थीं, जिसमें टाटा की एसयूवी का बंपर और फ्रंट ग्रिल गर्मी के कारण पिघली हुई दिखाई दे रही थी।