फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scooter Care Tips: इन पांच तरीकों से रखें अपने स्कूटर का ध्यान, मिलेगा सबसे ज्यादा एवरेज, जानें डिटेल

Thu, 30 Nov 2023 12:06 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय बाजार में पेट्रोल के दाम काफी कम समय में काफी ज्यादा हो गए हैं। ऐसे में अगर आप स्कूटर चलाते हैं, तो बेहतर एवरेज के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बड़ी संख्या में दो पहिया वाहनों का उपयोग होता है। इनमें से स्कूटर का भी काफी ज्यादा उपयोग किया जाता है। लेकिन अक्सर लोग कम एवरेज से परेशान रहते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी कुछ बातों का ध्यान रखें तो किस तरह से एवरेज को बेहतर किया जा सकता है।

विज्ञापन


समय पर सर्विस
अक्सर लोग अपने स्कूटर की सर्विस समय पर नहीं करवाते, जिसकी वजह से इंजन पर बुरा असर पड़ता है। इंजन पर खराब असर होने के कारण स्कूटर में तेल की खपत बढ़ जाती है। अगर आप भी सर्विस करवाना भूल जाते हैं, तो ऐसे में स्कूटर की मैनुअल बुक को देखा जा सकता है। उसमें जानकारी होती है कि आपको स्कूटर की सर्विस कब करवानी चाहिए।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन


साफ रखें फिल्टर
सर्विस के समय तो एयर फिल्टर की सफाई होती ही है, लेकिन अगर आप बीच में भी एयर फिल्टर को साफ करवाते हैं, तो भी एवरेज को बढ़ाने में मदद मिलती है। कोशिश कीजिये कि हर 500-1000 किलोमीटर के बाद एयर फिल्टर की सफाई करा लें। शहरों में इतना ज्यादा प्रदूषण होता है कि एयर फिल्टर जल्दी गंदा होने लगता है। अगर इसे नियमित तौर पर साफ़ किया जाएगा तो इंजन की परफॉरमेंस के साथ ही एवरेज में भी इजाफा होगा।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

कितनी स्पीड है सही
बेहतर एवरेज लेने के लिए हमेशा स्कूटर को तय स्पीड में ही चलाना चाहिए। इससे एवरेज सही रखने में मदद मिलती है। जानकारों के मुताबिक स्कूटर की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक ही रखनी चाहिए। इस स्पीड में स्कूटर चलाने पर इंजन बेहतर तरीके से काम करता है और ईंधन की खपत भी कम हो जाती है जिससे एवरेज बढ़ता है। तय स्पीड में चलाने पर बेहतर एवरेज मिलने के साथ ही स्कूटर पर पूरा कंट्रोल रहता है और दुघर्टना होने का खतरा भी काफी कम हो जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

स्पार्क प्लग भी रखें साफ
स्कूटर के इंजन तक सही मात्रा में करंट पहुंचाने के लिए स्पार्क प्लग का उपयोग किया जाता है। ऐसे में स्पार्क प्लग की सफाई भी बेहद जरूरी होती है। अगर यह साफ ना हो तो इंजन तक करंट पहुंचने में परेशानी होती है और इसका असर एवरेज पर भी होता है। इसलिए समय-समय पर स्पार्क प्लग को चेक करें और जरुरत पड़ने पर बदलें।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

ज्यादा भार ना डालें
कुछ लोग अपने स्कूटर का उपयोग कार की तरह करते हैं। या तो ज्यादा लोगों के साथ सफर करते हैं या फिर क्षमता से ज्यादा सामान लेकर चलते हैं। इस तरह से लापरवाही बरतने पर स्कूटर का एवरेज काफी कम हो जाता है। इसके अलावा पुलिस की ओर से चालान भी काटा जा सकता है और सड़क पर अन्य वाहनों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ता है।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें