कार को हर तरह के मौसम में सुरक्षित तरीके से चलाना काफी जरूरी होता है। इसके लिए कार में कई फीचर्स को दिया जाता है। लेकिन वाइपर की मदद से सर्दियों के मौसम में किस तरह से सुरक्षित सफर किया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
धुंध करता है साफ
सर्दियों के मौसम में अगर कार के वाइपर सही तरह से काम करें तो इससे सफर के बीच धुंध को हटाने में मदद मिलती है। सही तरह से काम करने पर वाइपर धुंध को हटाता है और विजिबिलिटी को बेहतर करता है।
यह भी पढ़ें -
Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
हो सकता है नुकसान
अगर कार के वाइपर खराब हों तो इससे फायदे की जगह नुकसान होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे कार की विंडशील्ड पर स्क्रैच आने का खतरा होता है। जिससे कार चलाते हुए ड्राइवर को विजिबिलिटी कम मिलती है। रात के समय कार चलाते हुए भी सामने की ओर से आने वाली कार की लाइट विंडशील्ड पर फैल जाती है, जिससे सुरक्षा पर भी खतरा होता है।
यह भी पढ़ें -
Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
कैसे रखें ध्यान
अगर आपको सर्दियों के मौसम में भी सुरक्षित तरह से कार में सफर करना हो तो कार के वाइपर को चेक करना काफी जरूरी होता है। नए वाइपर में लगी हुई रबड़ काफी ज्यादा मुलायम होती है, लेकिन अगर यह खराब हो जाए तो रबड़ काफी मजबूत हो जाती है। ऐसा होने पर वाइपर को तुरंत बदल देना चाहिए।
यह भी पढ़ें -
Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
ना करें यह काम
अगर आप अपनी कार को लेकर पहाड़ों पर जाने का मन बना रहे है, तो वहां पड़ने वाली बर्फ को कभी भी वाइपर से नहीं हटाना चाहिए। ऐसा करने से भी वाइपर और मोटर को नुकसान होने का खतरा बढ़ता है। जिससे धुंध हटाने के लिए भी आप वाइपर का उपयोग नहीं कर पाएंगे और सुरक्षित सफर के बीच परेशानी हो सकती है।
यह भी पढ़ें -
Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज