फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suzuki: Ertiga का लिमिटेड एडिशन सामने आने को तैयार, इंजन से लेकर फीचर्स तक जानिए सभी खासियतें

Thu, 04 Nov 2021 06:10 PM IST
मुकेश कुमार झा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह निश्चित नहीं है कि 2021 Ertiga Limited Edition भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। मगर इसका नया वेरिएंट इंडोनेशिया, वियतनाम, थाईलैंड, आदि जैसे बाजारों में सेल के लिए जा सकता है।
विज्ञापन
Ertiga - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुजुकी (Suzuki) ने Ertiga का लिमिटेड एडिशन डेब्यू कर दिया है। इसे 11-21 नवंबर को होने वाले गायकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो (जीआईआईएएस) में प्रदर्शित किया जाएगा। कंपनी का फोकस सबसे ज्यादा ब्लैक-आउट लुक और फील हासिल करना है। इसके इंजन या परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह निश्चित नहीं है कि 2021 Ertiga Limited Edition भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। मगर इसका नया वेरिएंट इंडोनेशिया, वियतनाम, थाईलैंड, आदि जैसे बाजारों में सेल के लिए जा सकता है।

विज्ञापन


फीचर्स
अगर इसके फीचर्स की बात करें, तो अर्टिगा लिमिटेड एडिशन 'Suzuki Sport’ डिजाइन फिलॉसफी पर आधारित है। इसमें बैजिंग को कई जगहों पर देखा जा सकता है, जैसे कि रियर स्पॉइलर, बूट लिड और रियर बम्पर। जहां तक एक्सटीरियर का सवाल है, कंपनी का फोकस सबसे ज्यादा ब्लैक-आउट लुक और फील हासिल करना है। इसमें फ्रंट ग्रिल, एयर डैम और फॉग लैंप केसिंग में भी कंपोनेन्ट्स देख सकते हैं। इसमें ड्यूल-टोन एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ, Ertiga Limited Edition में पियानो ब्लैक फिनिश में रियर स्पॉयलर है। एक और महत्वपूर्ण अपडेट दिया गया है, जिसमें फ्रंट, रियर बंपर और साइड्स पर रेड एक्सेंट दिए गए हैं। कार की छत और किनारों पर ओआरवीएम के साथ-साथ सभी पीलर्स ब्लैक कलर दिया गया है। दरवाजे के हैंडल को क्रोम शेप दिया गया है, जो ब्लैक-आउट एलिमेंट के साथ एक रोमांचक कंट्रास्ट बनाता है। ब्लैक डिकल्स एमपीवी के स्पोर्टी प्रोफाइल को और भी मस्त बनाता है।

इंजन:
अर्टिगा लिमिटेड एडिशन में इंजन पहले के ही तरह होगा। भारत में Ertiga 1.5 लीटर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल मोटर द्वारा संचालित है। यह 6,000 आरपीएम पर 103 एचपी की मैक्सिमम पावर और 4,400 आरपीएम पर 138 एनएम की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड एटी शामिल हैं। वहीं, भारतीय बाजार में अर्टिगा के लिए सीएनजी विकल्प भी उपलब्ध है। क्लीनर ईंधन पर चलने पर, 91 hp की पॉवर के साथ 122 Nm पीक टार्क जनरेट करने में सक्षम है। CNG वैरिएंट केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है। पेट्रोल मैनुअल के लिए ईंधन दक्षता 19.01 किमी/लीटर, पेट्रोल एटी के लिए 17.99 किमी/लीटर और सीएनजी के लिए 26.08 किमी/किग्रा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें