फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई बाइक: रेट्रो लुक वाली Kawasaki Z650 RS भारत में लॉन्च, Royal Enfield Interceptor को देगी टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 02 Nov 2021 04:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kawasaki India (कावासाकी इंडिया) ने भारतीय बाजार में Z650 नेकेड स्ट्रीट मॉडल की नई रेट्रो-क्लासिक वेरिएंट Kawasaki Z650 RS मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। जानें इसकी कीमत और फीचर्स।
विज्ञापन
Kawasaki Z650 RS - फोटो : Kawasaki
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kawasaki India (कावासाकी इंडिया) ने भारतीय बाजार में नई Z650 RS मोटरसाइकिल को लॉन्च करने का एलान किया है। Z650 नेकेड स्ट्रीट मॉडल के नए रेट्रो-क्लासिक वेरिएंट Kawasaki Z650 RS की एक्स-शोरूम कीमत 6.65 लाख रुपये तय की गई है। यह लोकप्रिय Royal Enfield Interceptor 650 (रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650) बाइक को टक्कर देगी जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.84 लाख रुपये है।
विज्ञापन


बुकिंग और डिलीवरी
कंपनी ने Kawasaki Z650 RS बाइक की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। वहीं इसकी डिलीवरी इस महीने के आखिर में शुरू होने वाली है।

लुक और कलर ऑप्शन
एक्सटीरियर स्टाइलिंग की बात करें तो, नई Z650 RS में वही एक्सटीरियर स्टाइल देखने को मिलता है जो Z900 RS मोटरसाइकिल की है। यह सर्कुलर फ्रंट हेडलैंप और बॉडी कलर्ड फेंडर के साथ आता है। इसमें मूंगफली के आकार का फ्यूल टैंक और सिंगल पीस सीट मिलती है जो मोटरसाइकिल को बेहद क्लीन लुक देता है। इसे दो कलर ऑप्शन- कैंडी एमराल्ड ग्रीन और मैटेलिक मूनडस्ट ग्रे/एबोनी में उपलब्ध कराया गया है। पहले वाले में गोल्डन कलर के व्हील्स दिए गए हैं, जबकि दूसरे ऑप्शन में रेगुलर डार्क व्हील्स मिलते हैं। 

फीचर्स
मोटरसाइकिल के सेंटर में एलसीडी डैश के साथ ट्विन-पॉड एनालॉग क्लस्टर हैं। ट्विन-पॉड एनालॉग क्लस्टर का इस्तेमाल बाइक को बेहद रेट्रो और पुराने अंदाज का लुक देता है। यह अपने मॉडर्न लुक को बरकरार रखने के लिए फुल-एलईडी लाइटिंग पैकेज के साथ आती है। 
विज्ञापन


इंजन और पावर
Kawasaki Z650 RS बाइक में 649cc, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है जो Z650 और Ninja 650 बाइक्स में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह इंजन 67.3 bhp का पावर और 64 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स आता है। रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 अधिकतम 47 bhp का पावर और 52 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इंजन और ट्रांसमिशन के अलावा, नई Z650 RS में अपने पहले से मौजूद समकक्षों के जैसे ही सस्पेंशन और ब्रेकिंग किट मिलते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें