फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skoda Slavia Monte Carlo: स्कोडा स्लाविया मोंटे कार्लो भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Mon, 02 Sep 2024 10:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक साल से ज्यादा समय के इंतजार के बाद, Skoda Slavia Monte Carlo (स्कोडा स्लाविया मोंटे कार्लो) आखिरकार बाजार में आ गई है। जानें इसमें क्या है नया। 
विज्ञापन
Skoda Slavia Monte Carlo - फोटो : Skoda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक साल से ज्यादा समय के इंतजार के बाद, Skoda Slavia Monte Carlo (स्कोडा स्लाविया मोंटे कार्लो) आखिरकार बाजार में आ गई है। स्कोडा ने Slavia Monte Carlo को 1.0L मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट के लिए 15.79 लाख रुपये के साथ लॉन्च किया है। जबकि 1.0L TSI के साथ AT और 1.5L TSI के साथ 7-स्पीड DSG की कीमत 16.89 लाख रुपये और 18.49 लाख रुपये है। Slavia Monte Carlo अब Skoda Kushaq Monte Carlo की कतार में शामिल हो गई है जो पिछले साल लॉन्च की गई थी। दिलचस्प बात यह है कि Skoda Slavia Monte Carlo कंपनी के Rallye Monte Carlo में एंट्री करने की 112वीं वर्षगांठ के मौके पर आई है। 
विज्ञापन

क्या है खासियत
Kushaq Monte Carlo की तरह Skoda Slavia Monte Carlo को भी कई विजुअल अपडेट हासिल हुए हैं। हालांकि कार के मैकेनिकल स्पेसिफिकेशंस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कार के एक्सटीरियर में, Slavia Monte Carlo एक्सक्लूसिव टॉर्नेडो रेड और कैंडी व्हाइट कलर ऑप्शंस के साथ आती है।

इसे और बेहतर बनाने के लिए, स्कोडा ने मौजूदा मॉडल में, बूट लिप स्पॉइलर, ब्लैक बैज, डोर हैंडल पर ब्लैक एक्सेंट, ब्लैक आउट डोर मिरर, रियर डिफ्यूजर और फेंडर पर 'Monte Carlo' बैज के समान डिजाइन के साथ 15 इंच के ब्लैक एलॉय व्हील्स के साथ-साथ ग्लॉस ब्लैक फ्रंट ग्रिल शामिल किया है। दिलचस्प बात यह है कि Kushaq Monte Carlo एडिशन में R17 डुअल-टोन एलॉय व्हील्स दिए गए थे, जो Octavia vRS 245 से प्रेरित हैं। 

Skoda Slavia Monte Carlo - फोटो : Skoda
इंटीरियर और केबिन
Skoda Slavia Monte Carlo में मौजूदा मॉडल का वही मूल लेआउट है, लेकिन कुछ अपग्रेड के साथ। इसमें रेड और ब्लैक डुअल-टोन अपहोल्स्ट्री, डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल की चौड़ाई पर रूबी रेड मेटालिक इंसर्ट आगे के दरवाजों तक नजर आते हैं। रेगुलर मॉडल पर अन्य बदलावों में हेडरेस्ट पर 'Monte Carlo' लोगो शामिल हैं। पीछे में दो हेडरेस्ट में भी 'Monte Carlo' बैजिंग के साथ रेड और ब्लैक लेदरेट सीटें हैं। Skoda Slavia Monte Carlo में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें मिलती रहती हैं।

ड्राइवर के इंस्ट्रूमेंट कंसोल पर, एक रेड थीम के साथ 20.32-cm वर्चुअल कॉकपिट है। डैशबोर्ड के केंद्र में स्कोडा प्ले एप और रेड एक्सेंट के साथ 25.4-cm इंफोटेनमेंट सिस्टम है। 

इंजन पावर
Skoda Kushaq Monte Carlo की तरह ही Slavia Monte Carlo भी 1.5L TSI पेट्रोल इंजन के साथ सात स्पीड DSG ट्रांसमिशन और 1.0L TSI के साथ छह-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाता है।

Slavia में 1.5-लीटर चार-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन है। यह इंजन अधिकतम 148 bhp का पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को नए RDE मानदंडों का पालन करने के लिए अपडेट किया गया है और यह E20 ईंधन के साथ भी कंपैटिबल है। स्कोडा का दावा है कि यह अब पहले की तुलना में ज्यादा माइलेज देता है। 

Skoda Kushaq Monte Carlo and Slavia Monte Carlo - फोटो : Skoda
Skoda Slavia और Kushaq: अपडेट
स्कोडा ऑटो इंडिया ने हाल ही में अपने Slavia और Kushaq मॉडल के सभी वेरिएंट में कीमत में कटौती का एलान किया था। इस कीमत कटौती के साथ ही वेरिएंट के नामों में भी बदलाव किया गया। जो एक्टिव, एंबिशन और स्टाइल से बदलकर क्रमश: क्लासिक, सिग्नेचर और प्रेस्टिज हो गया। इसके साथ, स्कोडा स्लाविया की शुरुआती कीमत 10.69 लाख रुपये है। जबकि स्कोडा कुशाक की शुरुआती कीमत 10.89 लाख रुपये है। 
विज्ञापन

कीमत में कटौती सभी वेरिएंट में है और इसमें प्रत्येक इंजन और ट्रांसमिशन कंबिनेशन शामिल है। कंपनी के अनुसार, "ग्राहक की मॉडल, वेरिएंट, इंजन और ट्रांसमिशन की पसंद के अनुसार, वह 10 प्रतिशत तक का बेनिफिट हासिल कर सकता है। Kushaq और Saliva 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल यूनिट्स में आते हैं। ट्रांसमिशन विकल्पों में दोनों इंजनों के साथ उपलब्ध 6-स्पीड मैनुअल शामिल है। जबकि 1.0 TSI टॉर्क कन्वर्टर के साथ आएगा, और 1.5 TSI को 7-स्पीड DSG के साथ जोड़ा जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें