फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Scooter: सिंपल वन इलेक्ट्रिक है बेहतर या दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदना समझदारी, जानें डिटेल

Wed, 24 May 2023 12:46 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय बाजार में एक और नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया गया है। जिससे बाजार में कई विकल्प मिल जाते हैं। किस स्कूटर को खरीदने में समझदारी होगी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 8
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy

देश में लगातार इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड में तेजी आ रही है। इसी को देखते हुए कई कंपनियों की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए जा रहे हैं। ओला, एथर, बजाज, टीवीएस जैसी कंपनियों की ओर से कई इलेक्ट्रिक स्कूटर का विकल्प मिलता है। लेकिन हाल में लॉन्च हुए सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर अन्य स्कूटर्स की तुलना में कैसा है। क्या इसे खरीदना समझदारी होगी या फिर पहले से मौजूद स्कूटर्स को ही खरीदना बेहतर होगा। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

सिंपल वन

2 of 8
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
बेंगलुरू के स्टार्ट अप सिंपल एनर्जी की ओर से नया इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन को लॉन्च किया गया है। नए स्कूटर को 1.45 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह स्कूटर फुल चार्ज में 212 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। साथ ही स्कूटर अपने सेगमेंट में सबसे तेज स्कूटर भी है। जीरो से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हासिल करने में इसे सिर्फ 2.77 सेकेंड लगते हैं। राइडिंग के लिए इसमें ईको, राइड, डैश और सोनिक मोड मिलते हैं। कंपनी ने इसमें दो बैटरी दी हैं, जिसमें से एक फिक्स और दूसरी पोर्टेबल है। दोनों को फुल चार्ज करने में करीब छह घंटे लगते हैं। वहीं फास्ट चार्जिंग से इसे जीरो से 80 फीसदी तक जल्दी चार्ज किया जा सकता है। इसमें बूट स्पेस 30 लीटर का है और इसकी टॉप स्पीड 105 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। स्कूटर में आईपी-67 रेटिंग वाली पीएमएसएम मोटर दी गई है जिससे 8.5 किलोवॉट की पीक पावर और 72 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
विज्ञापन

रिवर इंडी

3 of 8
For Reference Only - फोटो : ride river
बेंगलुरू की ही एक और कंपनी रिवर की ओर से कुछ समय पहले इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया गया था। यह स्कूटर भी प्रीमियम सेगमेंट में आता है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 1.25 लाख रुपये रखी गई है। स्कूटर में सामान रखने के लिए 43 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। जबकि 12 लीटर का ग्लोव बॉक्स भी इसमें मिलता है। इसके अलावा अगर आपके पास ज्यादा सामान है तो लॉक एंड लोड पैनियर माउंट्स दिए गए हैं। इसके साथ ही यह स्कूटर आसानी से 200 किलो तक का भार उठा सकता है।

हीरो विदा

4 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : vidaworld
हीरो के विदा वी वन को दो वैरिएंट्स प्लस और प्रो में ऑफर किया जाता है। विदा वी वन प्लस की कीमत 1.03 लाख रुपये और विदा वी1 प्रो की कीमत 1.20 लाख रुपये है। वी वन प्रो वैरिएंट 110 किलाेमीटर की रियल वर्ल्ड रेंज का दावा करता है जबकि वी वन प्लस में रियल वर्ल्ड रेंज 100 किलोमीटर है। विदा वी वन प्रो 3.2 सेकंड में जीरो से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। जबकि वी वन प्लस वैरिएंट 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 3.4 सेकंड का समय लेता है। दोनों स्कूटरों की टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है। फीचर्स की बात करें तो इनमें क्रूज कंट्रोल, राइडिंग मोड्स, कीलेस कंट्रोल, SOS अलर्ट, फॉलो-मी होम हैडलैंप्स, फाइंड-मी लाइट्स, LED लाइटिंग जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें स्वैपेबल बैटरी टेक्नोलॉजी भी है।
विज्ञापन

टीवीएस आई क्यूब एस

5 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : tvs motors
आई क्यूब एस इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1.85 लाख रुपये है। इसके बाद फेम सब्सिडी और दिल्ली सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी के बाद इसकी ऑन रोड कीमत 1.17 लाख रुपये होती है। आई-क्यूब एस में 35 कनेक्टिड फीचर्स मिलते हैं जिनमें म्यूजिक प्लेयर कंट्रोल, नाइट मोड, स्मार्ट हैलमेट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसमें 17.78 सेमी की टीएफटी स्क्रीन के अलावा एलईडी लाइट के साथ फ्लिप की, मोबाइल चार्ज करने के लिए यूएसबी चार्जर, बैटरी लेवल और लो बैटरी इंडीकेटर, डिस्टेंस टू एंपटी, साइड स्टैंड इंडीकेशन, एंटी थेफ्ट अलर्ट, लाइव लोकेशन स्टेटस, एलईडी लैंप और 17 लीटर का स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं। इकोनॉमी मोड में चलाने पर ये 100 किलोमीटर की रेंज देता है। अगर इसे पॉवर मोड में चलाया जाए तो सिंगल चार्ज में इसकी रेंज 75 किलोमीटर हो जाती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह जीरो से 40 किलोमीटर की स्पीड को 4.2 सेकेंड में हासिल करता है।
विज्ञापन

ओला एसवन प्रो

6 of 8
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : ola
ओला की ओर से बाजार में तीन स्कूटर पेश किए जाते हैं। इनमें से प्रीमियम सेगमेंट में एसवन प्रो को 1.25 लाख रुपये की एक्स शोरुम पर ऑफर किया जाता है। एसवन प्रो सिंगल चार्ज के बाद 181 किलोमीटर की एआरएआई प्रमाणित रेंज ऑफर करता है। इसकी टॉप स्पीड 116 किलोमीटर प्रति घंटे है और यह 2.9 सेकेंड में ही जीरो से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर पहुंच सकता है। इसमें 4 kWh लिथियम-आयन बैटरी आती है जो छह घंटे 30 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। फीचर के तौर पर इसमें 36 लीटर का बूट स्पेस, आईपी-67 रेटिंग वाली बैटरी, सात इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हैडलैंप और टेललैंप, ड्राइविंग के लिए ईको, नॉर्मल, स्पोर्ट्स और हाइपर मोड, आगे और पीछे डिस्क ब्रेक, सीबीएस सिस्टम, अलॉय व्हील्स, साइड स्टैंड अलर्ट, रिवर्स मोड, ओटीए अपडेट्स, म्यूजिक, रिमोट बूट अनलॉक, नेविगेशन, क्रूज कंट्रोल मिलते हैं। इसमें कंपनी की ओर से 5.5 किलोवाट की मोटर मिलती है। घर पर चार्ज करने में छह घंटे 30 मिनट का समय लगता है।
विज्ञापन

एथर 450 एक्स

7 of 8
For Reference Only - फोटो : atherenergy
इस लिस्ट में अगला स्कूटर एथर का है। इसकी भी एक्स शोरूम कीमत 1.72 लाख रुपये है। एथर का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 3.3 सेकेंड में जीरो से 40 किलोमीटर की स्पीड हासिल कर लेता है। सिंगल चार्ज में इको मोड में चलाने पर इसकी रेंज 105 किलोमीटर है। इसकी टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस स्कूटर में सात इंच की टीएफटी स्क्रीन दी गई है जिसमें स्कूटर की सारी जानकारी मिल जाती है।
विज्ञापन

बजाज चेतक

8 of 8
For Reference Only - फोटो : chetak
बजाज की ओर से चेतक को इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्रीमियम सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। कंपनी ने स्कूटर को बेहतरीन तरीके से डिजाइन करने के साथ ही पावरफुल मोटर दी है जिससे इसे 7.5 बीएचपी और 10.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। स्कूटर में मिलने वाली बैटरी को चार्ज करने में 3.5 घंटे से लेकर चार घंटे तक का समय लगता है। इसके बाद कंपनी के मुताबिक यह 90 किलोमीटर की रेंज देता है, लेकिन जब हमने इसे चलाया तो यह करीब 80 से 85 किलोमीटर के बीच की रेंज दे रहा था। बैटरी की रेंज बढ़ाने के लिए इसमें रीजनरेटिव तकनीक को भी दिया गया है जिससे ट्रैफिक या अन्य ड्राइविंग कंडीशंस में स्कूटर चलाते समय भी बैटरी चार्ज होती है, जिससे ड्राइविंग रेंज बढ़ती है। चेतक इलेक्ट्रिक में आपको कार जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। स्कूटर के साथ एक रिमोट दिया जाता है, जिसे स्कूटर चलाने वाला व्यक्ति अपनी जेब में रख सकता है। एक निश्चित दूरी पर जाने के बाद स्कूटर काम करना बंद कर देता है जो सुरक्षा के लिए काफी अच्छी बात है। इसके अलावा जेब में रिमोट होने पर इसे बिना चाबी लगाए स्टार्ट या बंद किया जा सकता है। सामान्य स्कूटर में हैंडल के नीचे चाबी लगाई जाती है लेकिन इसमें एक बटन दिया गया है जिसे दबाने पर स्कूटर को लॉक या अनलॉक किया जाता है। इसका यह फीचर तब परेशान कर सकता है जब इसके रिमोट की बैटरी खराब या वीक हो जाए तो उस समय आपको दूसरे रिमोट की जरूरत पड़ सकती है। अगर रिमोट खो जाए तो भी आपको दूसरे रिमोट की जरूरत होगी। दिल्ली में चेतक इलेक्ट्रिक की एक्स शोरुम कीमत 1.51 लाख रुपये है। अन्य शहरों में इसकी कीमत में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें