फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Trip: सिक्किम में सड़क यात्रा की बना रहे हैं योजना? अगर आपके पास यह एक चीज नहीं है तो लगेगा जुर्माना

Mon, 22 Jul 2024 06:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की पहाड़ियों की प्राचीन सुंदरता की सराहना करने वालों से लेकर पर्यावरणविदों तक, हर किसी के लिए खुशी की खबर है। जानें सरकार ने किया क्या एलान।
विज्ञापन
Drive in Hills - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की पहाड़ियों की प्राचीन सुंदरता की सराहना करने वालों से लेकर पर्यावरणविदों तक, हर किसी के लिए खुशी की खबर है। सिक्किम सरकार ने राज्य में प्रवेश करने वाले सभी पर्यटक वाहनों के लिए कचरा बैग भी पैक करना अनिवार्य कर दिया है। राज्य के पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग के अनुसार, कचरा बैग न ले जाने से या तो एंट्री पर रोक लग सकती है या जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

कोविड से संबंधित प्रतिबंधों के खत्म होने के बाद से भारत के कई पहाड़ी स्टेशनों में पर्यटकों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। लेकिन इससे जहां स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, वहीं इसका असर स्थानीय बुनियादी ढांचे पर भी पड़ा है। कचरा संग्रहण और निपटान की समस्या बहुत वास्तविक है। और इसलिए, सिक्किम सरकार ने सड़क मार्ग से राज्य में एंट्री करते समय कचरा बैग ले जाना अनिवार्य कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य सरकार के आधिकारिक संचार में बताया गया है कि ट्रैवल एजेंसियों, टूर ऑपरेटरों और टूरिस्ट कार चालकों को विशिष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि वे पर्यटकों को कचरा बैग ले जाने और जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल करने के बारे जानकारी दें। अधिसूचना में लिखा है, "सभी पर्यटक स्थलों में पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग अब सभी राज्य में प्रवेश करने वाले पर्यटक वाहनों के लिए अपने संबंधित वाहनों में बड़े कचरा बैग ले जाना अनिवार्य करता है।" 

अधिसूचरना में आगे कहा गया है, "साथ ही, कचरा संग्रहण और निपटान के लिए कचरा बैग के इस्तेमाल के बारे में जानकारी का प्रसार करना संबंधित टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंसियों और वाहन चालकों की जिम्मेदारी होगी।" 

अपना कचरा संभालें
सिक्किम सरकार ने कहा है कि वह राज्य का दौरा करने वालों के बीच स्थायी पर्यटन के संदेश को फैलाने के लिए अभियान और सफाई कार्यक्रम चलाएगी। सिक्किम में एंट्री करने वाले वाहनों की कभी भी जांच की जा सकती है। 
विज्ञापन

अधिसूचना में लिखा है, "विभाग आदेश के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए पर्यटक वाहनों की रैंडम जांच करेगा। और आदेश का उल्लंघन करने वाला कोई भी वाहन विभाग के निर्धारित नियम के अनुसार दंड का पात्र होगा। विभाग पर्यटकों को कचरा प्रबंधन और पर्यावरणीय स्थिरता के बारे में शिक्षित करने के लिए जागरूकता अभियान और स्वच्छता अभियान भी चलाएगा।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें