अगस्त महीने में भी वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त 2023 में देशभर में कितनी सेडान कारों की बिक्री हुई। आइए जानते हैं।
देशभर में वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एसयूवी सेगमेंट के साथ ही सेडान कारों की बिक्री अगस्त 2023 के दौरान कैसी रही। किस कंपनी की सेडान कार की कितनी यूनिट्स की बिक्री बीते महीने में हुई। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
मारूति डिजायर
- फोटो : social media
मारुति डिजायर
मारुति की ओर से डिजायर को कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से पेश की जाने वाली इस कार को देश में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अगस्त महीने में इस कार की कुल 13293 यूनिट्स की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में करीब 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
ह्यूंदै ऑरा
ह्यूंदै की ऑरा को भी डिजायर की तरह ही कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर लाया जाता है। अगस्त 2023 के दौरान इस सेडान कार की कुल बिक्री 4892 यूनिट्स की रही। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में भी 11 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
होंडा अमेज
होंडा की ओर से सेडान कार के तौर पर अमेज को ऑफर किया जाता है। कंपनी इस कार को कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर ऑफर करती है। बीते महीने में इसकी कुल 3564 यूनिट्स की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस कार की बिक्री में चार फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
टाटा टिगोर
टाटा की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर टिगोर को ऑफर किया जाता है। अगस्त 2023 के दौरान देशभर में इस कार की कुल 2947 यूनिट्स की बिक्री हुई है। पिछले साल अगस्त महीने में इस कार की कुल बिक्री 3486 यूनिट्स रही थी। जबकि इस साल इसकी बिक्री में 539 यूनिट्स की कमी दर्ज की गई है।
ह्यूंदै वर्ना
ह्यूंदै की ओर से वर्ना को मिड साइज सेडान कार के तौर पर पेश किया जाता है। इस साल मार्च महीने में लॉन्च के बाद से इस कार की भारतीय ग्राहकों के बीच काफी मांग है। अगस्त 2023 के दौरान भी इस सेडान कार की कुल 2576 यूनिट्स की बिक्री हुई है। फेसलिफ्ट वर्जन के मुकाबले पुरानी वर्ना की पिछले साल अगस्त महीने में 1734 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।