फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका

Sun, 02 Oct 2022 11:09 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार को नुकसान से बचाने के लिए नियमित अंतराल पर इंजन ऑयल को चेक करना जरूरी होता है। ऐसा ना करने पर कार के इंजन में पार्ट्स खराब हो सकते हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 6
महिंद्रा थार - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप भी अपनी कार को प्यार करते हैं। चाहते हैं कि वो सालों साल आपका साथ दे तो कार के इंजन ऑयल को नियमित अंतराल पर जरूर चेक करें। परेशान हैं क्योंकि आपको इसकी जानकारी नहीं है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि कार का इंजन ऑयल कैसे चेक किया जाए।
विज्ञापन

समतल जगह पर खड़ी करें कार

2 of 6
एमजी जेडएस ईवी - फोटो : सोशल मीडिया
जब भी कार का इंजन ऑयल चेक करना हो तो कार को समतल जगह पर खड़ी करें। ऐसा ना करने पर इंजन ऑयल एक जगह नहीं आएगा। इस स्थिति में चेक करने पर आपको गलत जानकारी ही मिलेगी।
विज्ञापन

इंजन ठंडा होने का करें इंतजार

3 of 6
मर्सिडीज बेंज - फोटो : सोशल मीडिया
जब भी कार स्टार्ट होती है तो इंजन अपनी क्षमता के साथ चलता है और कार के इंजन में ऑयल घूमता है। अगर आपको इंजन ऑयल चेक करना है तो सबसे पहले कार को बंद कर दें। करीब आधे घंटे में कार का इंजन पूरी तरह से ठंडा हो जाएगा और इंजन ऑयल भी एक जगह आ जाएगा।

ये भी पढ़ें - Cruise Control: कार में बड़े काम का फीचर होता है क्रूज कंट्रोल, जानें कैसे आसान करता है सफर

पीली डिप स्टिक को निकालें

4 of 6
कार में डिप स्टिक - फोटो : सोशल मीडिया
कार के इंजन एरिया में एक पीले रंग की डिप स्टिक होती है। ज्यादातर कारों में ये बिल्कुल बीच में इंजन के ऊपर होती है। इसे पकड़कर बाहर की ओर खींचें और निचले हिस्से पर दो पाइंट के बीच ऑयल लगा होगा। इस ऑयल को पोंछकर वापिस डिप स्टिक को उसकी जगह डालें।

ये भी पढ़ें - Car Headrest: कार में सिर्फ आराम के लिए ही नहीं होता हेडरेस्ट, जरूरत के समय ऐसे बचाता है जान
विज्ञापन

एक बार फिर डिप स्टिक निकालें

5 of 6
इंजन ऑयल मार्क - फोटो : सोशल मीडिया
पोंछने के बाद डिप स्टिक को अंदर डालें। इसके बाद पांच से दस सेकेंड रूक जाएं। अब फिर से डिप स्टिक को बाहर निकालें और ऑयल मार्क को देखें। निचले हिस्से में दो पाइंट होते हैं जिन्हें ऑयल मार्क कहा जाता है। निचले हिस्से पर ऑयल हो तो कार में इंजन ऑयल कम होता है और ऊपर वाले पाइंट पर हो तो इंजन ऑयल पूरा होता है।

ये भी पढ़ें - Best CNG Sedan: डिजायर, टिगोर या ऑरा में से कौन सी सीएनजी कार है बेस्ट, जानें कीमत से फीचर्स तक सब कुछ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कम होने पर क्या करें

6 of 6
इंजन ऑयल लेवल - फोटो : सोशल मीडिया
अगर डिप स्टिक पर ऑयल मार्क के मुताबिक इंजन ऑयल कम है तो किसी अच्छी कंपनी का इंजन ऑयल डालकर टॉप-अप करें। कई कंपनियां अपनी कार के लिए इंजन ऑयल सजेस्ट करती हैं इसलिए कंपनी की ओर से बताया गया इंजन ऑयल का ही प्रयोग करें। ऐसा ना करने पर भी इंजन को नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें - Car Safty Tips: आसान तरीके अपनाकर अपनी कार को रख सकते हैं सेफ, जानें कितना होगा खर्च
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें