फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mid Size SUV Sales: सितंबर 2023 में कैसी रही मिड साइज एसयूवी की बिक्री, जानें टॉप-5 में कौन हुआ शामिल

Wed, 11 Oct 2023 10:42 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी की बिक्री भी लगातार बढ़ रही है। सितंबर महीने में किस कंपनी की ओर से कितनी एसयूवी की बिक्री की गई। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : mahindra auto

भारतीय बाजार में कुछ समय से एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की सबसे ज्यादा मांग है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि सितंबर 2023 के दौरान देशभर में किस कंपनी की किस मिड साइज एसयूवी की कितनी बिक्री हुई है। साथ ही हम टॉप-5 एसयूवी की जानकारी भी इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 6
For Reference Only - फोटो : mahindra auto
महिंद्रा स्कॉर्पियो
महिंद्रा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर स्कॉर्पियो को ऑफर किया जाता है। इसे क्लासिक और एन वैरिएंट के विकल्प में लाया जाता है। सितंबर 2023 के दौरान इस एसयूवी की कुल 11846 यूनिट्स की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में 24.22 फीसदी की बढ़त हुई है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन

3 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
महिंद्रा एक्सयूवी700
बीते महीने दूसरी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी महिंद्रा की एक्सयूवी700 रही। सितंबर 2023 के दौरान इस एसयूवी की कुल बिक्री 8555 यूनिट्स रही। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में भी 41 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

4 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
एमजी हैक्टर
एमजी की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर हैक्टर को ऑफर किया जाता है। बीते महीने इस एसयूवी की कुल बिक्री 2653 यूनिट्स रही। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में 26.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
विज्ञापन

5 of 6
For Reference Only - फोटो : hyundai india
ह्यूंदै अल्काजार
मिड साइज एसयूवी के तौर पर अल्काजार को ऑफर किया जाता है। ह्यूंदै की इस एसयूवी की बीते महीने कुल 1977 यूनिट्स की बिक्री हुई। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस एसयूवी की बिक्री में 25 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
For Reference Only - फोटो : tata motors
टाटा हैरियर
टाटा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर हैरियर को ऑफर किया जाता है। बीते महीने इस एसयूवी की कुल बिक्री 926 यूनिट्स की रही। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में 69.6 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें -  Bmw X1: बीएमडब्ल्यू की एक्स1 खरीदना बेहतर है या मर्सिडीज जीएलए और ऑडी क्यू3 हैं दमदार, जानें पूरी डिटेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें