फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rolls Royce: कुबेर ग्रुप के मालिक की इस कार ने बचाई जान, जानें कैसे हैं दुनिया की सबसे सुरक्षित कार के फीचर्स

Mon, 28 Aug 2023 12:04 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में रोल्स रॉयस के सेफ्टी फीचर्स की तारीफ हो रही है। कार में किस तरह के सेफ्टी फीचर मिलते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
Rolls-Royce Phantom - फोटो : Rolls-Royce

हाल में ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रोल्स रॉयस और टैंकर के बीच हादसा हुआ। हादसे के समय कार में कुबेर ग्रुप के डायरेक्टर विकास मालू भी सवार थे। जिसमें वह सुरक्षित बच गए। हम इस खबर में आपको रोल्स रॉयस की फैंटम कार और फीचर्स की जानकारी इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
Rolls royce phantom
कितनी सुरक्षित है कार
रोल्स रॉयस की ओर से फैंटम कार को ऑफर किया जाता है। यह दुनिया की सबसे सुरक्षित लग्जरी कारों में से एक है। जिसमें कई सेफ्टी फीचर्स को दिया जाता है। इसमें आठ-नौ एयरबैग, फॉर्वर्ड कॉलिजन वॉर्निंग, ऑटोमैटिक अमरजेंसी ब्रेक, हाई बीम असिस्ट, चाइल्ड लॉक, ब्रेक असिस्ट, एबीएस, सीट बेल्ट वॉर्निंग जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
विज्ञापन

3 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कितना दमदार इंजन
रोल्स रॉयस की फैंटम को 6749 सीसी के 12 सिलेंडर इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। इस इंजन को ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ दिया जाता है। इस इंजन से कार को 563 बीएचपी की पावर और 900 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। कार को जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 5.4 सेकेंड का समय लगता है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

4 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कितनी है लंबी-चौड़ी
रोल्स रॉयस की ओर से फैंटम को 5982 एमएम लंबा बनाया जाता है। इसकी कुल चौड़ाई 2018 एमएम है। इसका व्हीलबेस 3772 एमएम है। इसकी ग्राउंड क्लियरेंस 164 एमएम है। फैंटम में पांच लोग आसानी से सफर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कितनी है कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोल्स रॉयस फैंटम की कीमत की शुरुआत 8.99 करोड़ रुपये से होती है और इसकी कीमत करीब 10.48 करोड़ रुपये तक जाती है। कंपनी की ओर से ग्राहक को यह सुविधा दी जाती है कि वह अपनी पसंद के इंटीरियर के साथ ही एक्सटीरियर में भी बदलाव करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें