Tata Motors New Truck Tata Signa 3118.T
- फोटो : Tata Motors
भारत में चलने वाले सभी तरह के ट्रकों को अब जल्द ही एसी केबिन की सुविधा के साथ लाया जाएगा। केंद्रीय मंत्रालय की ओर से इसके लिए अधिसूचना को भी जारी कर दिया गया है। मंत्रालय की ओर से जारी की गई अधिसूचना में क्या जानकारी दी गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
ट्रक में मिलेगा एसी
एक अक्टूबर, 2025 और उसके बाद बनाए जाने वाले सभी नए ट्रकों में ड्राइवरों के लिए एसी केबिन की सुविधा को दिया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एसी ट्रक केबिन को अनिवार्य करने के लिए एक अधिसूचना जारी की है।
यह भी पढ़ें -
Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
अधिसूचना में है यह जानकारी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी गजट अधिसूचना में जानकारी दी गई है कि 1 अक्टूबर, 2025 को या उसके बाद बनाए गए वाहनों में एन2 और एन3 श्रेणी के वाहनों के केबिन के लिए एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगाया जाएगा। एयर कंडीशनिंग सिस्टम से सुसज्जित केबिन का परीक्षण IS14618:2022 के अनुसार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें -
Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
केंद्रीय मंत्री ने दी थी जानकारी
जुलाई में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि ट्रकों के केबिन में एयर कंडीशनिंग सिस्टम को अनिवार्य करने के लिए मसौदा अधिसूचना को मंजूरी दे दी गई है। नितिन गडकरी ने कहा कि ट्रक चालक परिवहन क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक है, और उनकी कामकाजी परिस्थितियों और मन की स्थिति से संबंधित मुद्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि जल्द ही ट्रकों के लिए वातानुकूलित केबिन अनिवार्य कर दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें -
PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
बढ़ जाएगी लागत
इस बात पर अफसोस जताते हुए कि ट्रक ड्राइवरों को अत्यधिक गर्मी की स्थिति में काम करने के लिए मजबूर किया जाता है, केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि वह लंबे समय से ट्रक ड्राइवरों के लिए वातानुकूलित केबिनों पर जोर दे रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे लागत बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें -
Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ