उत्तर भारत में तापमान में गिरावट के साथ ही सुबह और रात के समय ठंड की शुरुआत हो गई है। ऐसे में अपनी बाइक को सर्दी के मौसम के लिए किस तरह से तैयार किया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि ऐसा ना करने पर क्या परेशानी आ सकती है।
बैटरी पर दें ध्यान
सर्दी के मौसम में बाइक की बैटरी का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। ठंड के कारण बाइक जल्दी ठंडी हो जाती है, जिसके बाद बाइक को स्टार्ट करने में परेशानी होती है। इसलिए बैटरी का सही तरीके से काम करना जरूरी हो जाता है। अगर बाइक में बैटरी ज्यादा पुरानी हो गई है तो बेहतर होगा सर्दी शुरू होने से पहले नई बैटरी बाइक में लगाई जाए।
यह भी पढ़ें -
Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
लाइट पर दें ध्यान
बाइक कंपनियों की ओर से बाइक में हेडलाइट और टेललाइट दी जाती है। सर्दियों की शुरुआत से पहले अपनी बाइक की लाइट्स को भी सही करवाएं। जिससे ठंड के मौसम में सड़क पर आपकी मौजूदगी की जानकारी अन्य वाहनों को पहले ही मिल पाए। इससे आप और अन्य वाहन सुरक्षित रह पाएंगे।
यह भी पढ़ें-
Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
रिफ्लेक्टर टेप लगाएं
ठंड के मौसम में जब धुंध पड़ती है तो सड़क पर बाइक चलाते समय विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। जिससे दूसरे वाहनों को आपकी मौजूदगी की जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसे में हादसा होने का खतरा भी ज्यादा हो जाता है। धुंध में अगर बाइक पर रिफ्लेक्टर टेप लगी हो तो लाइट रिफ्लेक्ट होने से हादसा होने का खतरा कम हो जाता है।
यह भी पढ़ें -
HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
सर्विस भी करवाएं
ठंड के मौसम में सफर के दौरान अगर बाइक खराब हो जाए तो ज्यादा परेशानी हो जाती है। ऐसे में आसानी से मदद भी नहीं मिल पाती। इसलिए बेहतर होगा कि सर्दी से पहले ही बाइक की सर्विस करवा लें। ऐसा करने का ये फायदा होगा कि अगर बाइक में कोई कमी होगी तो उसकी जानकारी मिल जाएगी और समय के साथ उसे दूर कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर