अमर उजाला
Thu, 26 October 2023
रात में सफर करने पर कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा जाए तो फिर ऐसा करना काफी खतरनाक भी हो सकता है।
रात में सफर के दौरान सबसे ज्यादा जरूरी होता है दूसरे वाहनों के बीच अपनी मौजूदगी को दिखाना।
इसके लिए कार की हेडलाइट्स के साथ ही टेल लाइट्स और रिफ्लेक्टर का सही से काम करना जरूरी होता है।
रात में कार को हाई बीम लाइट पर चलाने से भी हादसा होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।
कार की विंडस्क्रीन को रात के समय जरूर साफ रखना चाहिए। इससे कार चलाने में आसानी होती है।
रात में कार चलाने के दौरान तेज स्पीड में वाहन नहीं चलाना चाहिए। ऐसा करने से भी हादसा होने का खतरा बढ़ता है।
नई कार के किस वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, जानें डिटेल