फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget Diesel SUV: भारत में मिलती हैं 15 लाख रुपये से सस्ती डीजल एसयूवी, टाटा से महिंद्रा तक हैं शामिल

Sat, 11 Mar 2023 01:51 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

15 लाख रुपये से कम कीमत में भी डीजल इंजन वाली एसयूवी को खरीदा जा सकता है। इस कीमत में देश में कौन सी एसयूवी मिलती हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 9
For Reference Only - फोटो : mahindra auto

अगर आप भी कम कीमत में बेहतर एवरेज देने वाली एसयूवी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम आपको इस खबर में ऐसी कुछ खास एसयूवी की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें 15 लाख रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन

किआ सोनेट

2 of 9
Kia Sonet - फोटो : Kia India

किआ की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर सोनेट को ऑफर किया जाता है। इसमें कंपनी डीजल इंजन का विकल्प भी देती है। जिसकी कीमत 9.45 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 1.5 लीटर का सीआरडीआई डब्ल्यूजीटी डीजल इंजन दिया जाता है। जिससे 100 बीएचपी और 240 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका

विज्ञापन

ह्यूंदै वेन्यू

3 of 9
हुंडई वेन्यू - फोटो : सोशल मीडिया

किआ की तरह ही ह्यूंदै की ओर से वेन्यू को ऑफर किया जाता है। 10.39 लाख रुपये की कीमत पर वेन्यू के डीजल वैरिएंट को खरीदा जा सकता है। इसमें भी 1.5 लीटर का सीआरडीआई टर्बो इंजन दिया जाता है। जिससे 116 पीएस और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें - Black Spot: क्या आपको पता है ब्लैक स्पॉट क्या होता है, किस तरह ब्लैक स्पॉट के कारण होते हैं गंभीर हादस

किआ सेल्टॉस

4 of 9
Kia Seltos - फोटो : Kia
कॉम्पैक्ट एसयूवी के अलावा मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में किआ की सेल्टॉस को भी डीजल इंजन के साथ खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 11.89 लाख रुपये से शुरू होती है और इसमें भी 1.5 लीटर का सीआरडीआई टर्बो चार्ज्ड इंजन दिया जाता है। जिससे 115 बीएचपी और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी
विज्ञापन

ह्यूंदै क्रेटा

5 of 9
For Reference Only - फोटो : hyundai india
ह्यूंदै की ओर से भी मिड एसयूवी सेगमेंट में क्रेटा को ऑफर किया जाता है। डीजल इंजन वाली क्रेटा की कीमत भी 11.89 लाख रुपये से शुरू होती है और इसमें भी 1.5 लीटर का सीआरडीआई टर्बो चार्ज्ड इंजन दिया जाता है। जिससे 116 बीएचपी और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन

टाटा नेक्सन

6 of 9
टाटा नेक्सन - फोटो : tata motors
टाटा की ओर से नेक्सन को डीजल अवतार में पेश किया जाता है। इसकी कीमत 10 लाख रुपये से शुरू होती है और इसमें भी 1.5 लीटर का टर्बो चार्ज्ड इंजन दिया जाता है। जिससे 115 पीएस और 260 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
विज्ञापन

महिंद्रा बोलेरो

7 of 9
For Reference Only - फोटो : Mahindra
ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाले महिंद्रा बोलेरो में डीजल इंजन मिलता है। इसकी कीमत 9.78 लाख रुपये से शुरू होती है और इसमें भी 1.5 लीटर का टर्बो चार्ज्ड इंजन दिया जाता है। जिससे 55.9 किलोवॉट की पावर और 210 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें - Rubber Paint Advantage: कार के निचले हिस्से को जंग से है बचाना, तो जरूर करवाएं यह कोटिंग, जानें फायदे

महिंद्रा स्कॉर्पियो

8 of 9
For Reference Only - फोटो : mahindra auto
महिंद्रा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी है स्कॉर्पियो। इस दमदार एसयूवी में कंपनी 2.2 लीटर का टर्बो चार्ज्ड डीजल इंजन देती है। जिससे 97 किलोवॉट की पावर और 300 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। स्कॉर्पियो डीजल क्लासिक की कीमत 12.64 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें - Diesel Car Maintenance: आप भी चलाते हैं डीजल इंजन वाली कार, जानें किस तरह रखें ध्यान, नहीं तो होंगे परेशान
विज्ञापन

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन

9 of 9
For Reference Only - फोटो : Mahindra
महिंद्रा की ओर से दमदार एसयूवी स्कॉर्पियो एन को भी ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी में कंपनी 2.2 लीटर का टर्बो चार्ज्ड डीजल इंजन देती है। जिससे 97 किलोवॉट की पावर और 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। स्कॉर्पियो एन की कीमत 13.24 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें - Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें