गर्मियों के दौरान कई बार लोग अपनी कार के टायर में ज्यादा हवा भरवाते हैं। इससे फायदा होने की जगह ज्यादा नुकसान हो सकता है। ऐसा करने से बीच सफर में भी परेशानी हो सकती है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जैसे-जैसे गर्मी का मौसम आ रहा है वैसे ही अपनी कार की देखभाल भी जरूरी हो जाती है। सर्दियों के मुकाबले गर्मियों में कार के टायर्स का ख्याल रखना काफी जरूरी हो जाता है। तेज तापमान में कार के टायर में ज्यादा हवा भरवाना कई बार खतरनाक भी हो जाता है। ऐसे में बीच सफर परेशानी भी हो सकती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि गर्मियों में कार के टायर्स में ज्यादा हवा भरवाने से परेशानी हो सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन
टायर फटने का होता है खतरा
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
गर्मियों के मौसम में अगर टायर में ज्यादा हवा भर जाए या फिर चलते समय टायर में हवा ज्यादा हो जाए तो उनका प्रैशर सामान्य प्रैशर से ज्यादा हो जाता है। ऐसा होने पर अगर कार चल रही हो तो टायर फटने का खतरा भी होता है। कार चलने के दौरान अगर टायर फट जाए तो गंभीर हादसा भी हो सकता है।
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर रोके गए वाहन
- फोटो : संवाद
अगर टायर में ज्यादा हवा हो तो सड़क और टायर के बीच सही संपर्क नहीं बन पाता। ऐसे में अच्छे टायर होने के बाद भी कार को उतनी ग्रिप नहीं मिल पाती और कई मामलों में हादसे का कारण बन जाता है। इसलिए सड़क और टायर के बीच संपर्क होने से कार भी सुरक्षित रहती है।
कार के टायर में ज्यादा हवा होना और कम हवा होना भी नुकसान करता है। अगर टायर में ज्यादा हवा है तो इससे टायर की क्षमता पर बुरा असर होता है। ज्यादा हवा के साथ लगातार कार चलाने पर टायर जल्दी खराब होते हैं।
ऊपर बताए गए सभी कारणों से कार के टायर जल्दी खराब होते हैं और सुरक्षा पर भी खतरा होता है। अगर टायरों पर ध्यान नहीं दिया जाए और कार को लगातार चलाया जाए तो कम किलोमीटर चलाने पर भी टायर बदलवाने पड़ते हैं जिससे अतिरिक्त खर्चा होता है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि सर्दियों के मुकाबले गर्मियों में टायर्स को ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ती है। अगर कार के टायर खराब हो तो तेज गर्मियों से पहले ही टायर बदलवाना सही रहता है। इसके अलावा अगर कार के टायर की उम्र ज्यादा रखना चाहते हैं तो कार में नाइट्रोजन को भरवाना भी सही रहता है।