Porsche (पोर्शे) ने भारत में अपनी Taycan (टायकन) ऑल-इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च कर दी है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.50 करोड़ रुपये तय की गई है। जर्मन कार निर्माता की पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल दो बॉडी स्टाइल में उपलब्ध है - Taycan sedan (टायकन सेडान) और Taycan Cross Turismo estate (टायकन क्रॉस टूरिस्मो एस्टेट)। पहला चार वेरिएंट- स्टैंडर्ड, 4एस, टर्बो और टर्बो एस में उपलब्ध है, जबकि दूसरा तीन वेरिएंट्स- 4एस, टर्बो और टर्बो एस में उपलब्ध है।
इसके अलावा कंपनी ने Porsche Macan Facelift को भी 83.21 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर भारत में लॉन्च कर दिया है। यह एसयूवी तीन वेरिएंट्स - स्टैंडर्ड, एस और जीटीएस में उपलब्ध है। यहां जानें दोनों न्यू लॉन्च कारों की डिटेल्स।
Porsche Taycan EV की खासियतें
Porsche Taycan EV
- फोटो : Porsche
Taycan का बेस वेरिएंट 402 bhp का पावर जेनरेट करता है और 79.2 kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल करता है। इसमें सिर्फ रियर-व्हील ड्राइव मिलता है। Taycan 4S में डुअल-मोटर सेटअप दिया गया है। यह 523 bhp का पावर जेनरेट करता है और सिर्फ 4.0 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। दूसरी ओर, Cross Turismo 4S में 563 bhp का पावर जेनरेट करता है।
Taycan Turbo में 671 bhp का पावर और 850 Nm जेनरेट करता है, जबकि Turbo S में 751 bhp और 1,050 Nm जेनरेट करता है। Turbo S 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 2.8 सेकंड में पकड़ सकता है।
Taycan बेस और 4S वेरिएंट 79.2 kWh बैटरी पैक के साथ आते हैं जिनमें 484 किमी तक की ड्राइविंग रेंज मिलते हैं। Turbo और Turbo S वेरिएंट में 93.4 kWh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 456 किमी (WLTP साइकिल) की अधिकतम ड्राइविंग रेंज देती है।
Porsche Macan Facelift की खासियतें
Porsche Macan Facelift
- फोटो : Porsche
नई Macan Facelift में पिछले मॉडल की तुलना में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलते हैं और इसके इंटीरियर लेआउट में भी बदलाव किया गया है।
Macan के एंट्री-लेवल वेरिएंट में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड 4-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 261 bhp का पावर जेनरेट करता है। यह कार 6.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। कार की टॉप स्पीड 232 किमी प्रति घंटा है।
Porsche Macan GTS में 2.9-लीटर V6 द्वि-टर्बो इंजन मिलता है। यह इंजन 434.5 bhp का पावर जेनरेट करता है, जो पिछले मॉडल की तुलना में 59 bhp ज्यादा है। यह एडिशन 4.3 सेकंड में (स्पोर्ट क्रोनो पैकेज के साथ) 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड 272 किमी प्रति घंटा है।
Macan S में 2.9-लीटर V6 इंजन मिलता है। यह इंजन 375 bhp का पावर जेनरेट करता है, जो कि पिछले मॉडल की तुलना में 27 bhp ज्यादा है। यह एडिशन 4.6 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
एसयूवी के सभी वेरिएंट में 7-स्पीड पीडीके डुअल-क्लच गियरबॉक्स मिलता है और पोर्श ट्रैक्शन मैनेजमेंट ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है।