कारों में जिस तरह से फीचर्स को बढ़ाया जा रहा है। वैसे ही फीचर्स के कारण सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ता जा रहा है। पुलिस की ओर से अब सनरूफ वाली कार में ऐसी हरकत करने पर चालान भी काटा जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के अलावा भी कार में इस तरह की हरकत करना कैसे खतरनाक साबित हो सकता है, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सनरूफ वाली कारों में लोग करते हैं ये हरकत
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में कई कारों में सनरूफ का विकल्प दिया जा रहा है। ग्राहकों को भी कार में मिलने वाला यह फीचर काफी लुभाता है। कार से सफर के दौरान कई बार लोगों को सनरूफ से बाहर निकलते भी देखा गया है। ऐसी हरकत देश में कई जगहों पर देखने को मिल जाती है।
चलती कार में सनरूफ से बाहर निकलना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। कई मामलों में तो बेहद गंभीर चोट भी लग जाती है। चलती कार में सनरूफ से बाहर निकलने के दौरान कोई तार आ जाए या फिर कोई अन्य चीज आ जाए तो आप या आपके किसी खास को चोट लगने का खतरा बन जाता है। कई मामलों में यह चोट गंभीर भी हो सकती है। इसलिए कभी-भी चलती कार में सनरूफ खोलकर बाहर नहीं निकलना चाहिए।
लगातार ऐसी घटनाओं के सामने आने के कारण पुलिस भी सतर्क हो गई है। ज्यादातर राज्यों में ऐसी घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस की ओर से भी कड़ी कार्रवाई की जाती है। अगर कोई भी व्यक्ति चलती कार में सनरूफ खोलकर बाहर निकलता हुआ पाया जाता है, पुलिस की ओर से तुरंत कार को रोका जाता है और चालान काटा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ राज्यों में ऐसा करने पर एक हजार रुपये तक का चालान किया जा सकता है।
कई बार लोग ऐसा करने की वीडियो को सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर देते हैं। पुलिस के संज्ञान में ऐसे कई मामले आए हैं। जिसके बाद वाहन की पहचान करने के बाद ऑनलाइन चालान भी भेजा जा सकता है। पुलिस की ओर से ऐसा सिर्फ इसलिए किया जाता है जिससे आप और आपके परिवार या दोस्त सुरक्षित रहें।