फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी

Thu, 13 Oct 2022 11:30 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नई कार खरीदने के समय पीडीआई का ध्यान जरूर रखना चाहिए। ऐसा ना करने पर आपकी ओर से की गई छोटी सी लापरवाही बाद में आपको परेशान कर सकती है। आइए जानते हैं कि परेशानी से बचने के लिए पीडीआई क्यों जरूरी होती है।
 
विज्ञापन
1 of 7
मारुति सिलेरियो - फोटो : सोशल मीडिया
कई बार जल्दी के चक्कर में लोग नई कार खरीदते समय लापरवाही कर देते हैं। समय पर ध्यान ना देने के कारण कुछ लोग बाद में पछताते हैं। हम इस खबर में आपको ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको ध्यान में रखकर आपकी भी नई कार लेने का मजा खराब नहीं होगा।
विज्ञापन

क्या होती है पीडीआई

2 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन को पीडीआई कहा जाता है। इसका मतलब नई कार की डिलीवरी लेने से पहले कार को अच्छे से देखना जरूरी होता है। इस प्रक्रिया में आपको कार की हर जरूरी चीज को देख लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आप तक कार पहुंचने से पहले कई चरणों से निकलती है। फैक्ट्री में बनने के बाद से लेकर शोरूम में आपके सामने आने तक कार को लोड-अनलोड किया जाता है। इस प्रक्रिया में कुछ कारों में हल्के निशान आ जाते हैं। अगर एक बार ऐसी कार की डिलीवरी हो जाए तो फिर बाद में सिर्फ ग्राहक को ही परेशानी होती है।
विज्ञापन

देखें कार का एक्सटीरियर

3 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
जब भी नई कार लेने शोरूम पर जाएं। कार के सभी कागजों पर साइन करने से पहले आप डीलर से कार की पीडीआई करवाने के लिए कहें। इस दौरान आप शोरूम के किसी व्यक्ति के सामने कार को बारीकी से देखें। अगर आपको इस दौरान कार के बाहरी हिस्से में किसी भी तरह का कोई डेंट, खरोंच जैसी कोई भी परेशानी नजर आए तो तुरंत इसकी जानकारी दें। कार के दोनों बंपर, किनारे आदि पर भी खास ध्यान दें।

यह भी पढ़ें - Festive Scheme: फेस्टिव सीजन में कार कंपनियां दे रही कई बेहतरीन ऑफर, बिना कार खरीदे नहीं रह पाएंगे आप

देखें कार के टायर

4 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
एक बार पेंट जॉब देखने के बाद आपको कार के टायर पर भी ध्यान देना चाहिए। ज्यादातर लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते। ऐसा इसलिए क्योंकि कई कारें डीलरशिप के स्टॉकयार्ड में लंबे समय तक खड़ी रहती हैं। हर मौसम की मार झेलती हैं। कई बार कार के टायर में कट लग जाते हैं या फिर कोई अन्य परेशानी आ सकती है। इसके अलावा कार के सभी टायर देखें कि वो एक ही कंपनी के हों और एक ही तरह के हों। कुछ भी अलग लगे तो तुरंत डीलरशिप को जानकारी दें।

यह भी पढ़ें - Scrambler 650: दमदार इंजन के साथ जल्द आ रही है रॉयल एनफील्ड स्क्रैम्बलर 650, जानें क्या हैं खास
विज्ञापन

इंजन पर भी डालें नजर

5 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
ये हिस्सा कार में सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसलिए कभी-भी नई कार लेने से पहले इंजन पर भी नजर डालना बेहतर होता है। बोनट को अच्छे से खोल और बंद करके देखें। इसके अलावा कार को स्टार्ट करके भी चेक करें। अगर कहीं से कोई आवाज आ रही है तो इसकी जानकारी भी डीलरशिप को दें। इसके अलावा कार के इंजन के पास इंजन ऑयल, कूलेंट, ब्रेक ऑयल आदि को भी चेक करें।

यह भी पढ़ें - Moto GP: अब भारत में भी दिखेगा मोटो जीपी की रफ्तार का रोमांच, अगले साल के इस महीने में होगा आयोजन
विज्ञापन

कार के इंटीरियर का भी रखें ध्यान

6 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
एक बार बाहर से कार को देखने के बाद कार के इंटीरियर पर भी ध्यान दें। सभी गेट को खोलकर और बंद करके देखें। इसके साथ ही कार के डैशबोर्ड, गियर लीवर, सीट, फ्लोर आदि को भी गौर से देखें।

यह भी पढ़ें - Car Safety: इस काम को करने के बाद ही सुरक्षित होंगी कार, नहीं तो छह एयरबैग से होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी फीचर्स को चेक करें

7 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर को देखने के बाद कार के सभी फीचर्स को भी जरूर देखें। आजकल कारों में कई फीचर्स मिलते हैं, इसलिए जरूरी है कि सभी पर गौर करें। स्टेयरिंग पर मिलने वाले बटन, एसी, एमआईडी, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, पावर विंडो, डोर लॉक-अनलॉक, दोनों साइड के मिरर, पुश बटन आदि फीचर्स को जरूर चलाएं। कोई भी परेशानी हो तो उसकी लिस्ट बनाएं और डीलरशिप को बताएं।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें