फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ola S1 Pro: एक बार फिर ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का फ्रंट सस्पेंशन टूटा, डिलीवरी के बाद चला रहा था ग्राहक

Wed, 12 Oct 2022 09:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Ola Electric Scooter - फोटो : Facebook/Sanjeev Jain
अगर आपको लगता है कि ओला एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर की समस्याएं खत्म हो गई हैं, तो यहां एक हालिया घटना है जो बताती है कि ओला इलेक्ट्रिक के लिए यह सब फिलहाल खत्म होता नहीं दिख रहा।  Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) भले ही भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा स्कूटर बेचने में कामयबार रही हो, लेकिन कई लोग अभी भी इसके स्कूटर खरीद कर काफी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। हाल के लोगों में से सबसे ताजा मामला संजीव जैन का है। उन्होंने हाल ही में एक ओला एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा था। उन्होंने बताया कि डिलीवरी लेने के छह दिनों के भीतर उनके इलेक्ट्रिक स्कूटर का फ्रंट फोर्क टूट गया। 
विज्ञापन

2 of 6
Ola Electric Scooter - फोटो : Facebook/Sanjeev Jain
संजीव ने इसे और स्कूटर की अन्य तस्वीरों को ओला इलेक्ट्रिक पब्लिक ग्रुप के एक फेसबुक पोस्ट में साझा किया। तस्वीरों में उनके लाल रंग का S1 Pro टूटे हुए फ्रंट सस्पेंशन के साथ नजर आ रहा है। उन्होंने आगे बताया कि यह तब हुआ जब उन्होंने अपनी कॉलोनी में स्कूटर चलाना शुरू किया। 
विज्ञापन

3 of 6
Ola Electric Scooter - फोटो : Facebook/Sanjeev Jain
यह पहली बार नहीं है जब यह मुद्दा ऑनलाइन उजागर किया गया है। इससे पहले ऐसी खबरें आई हैं कि गड्ढे या स्पीड ब्रेकर से टकराने के बाद ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का फ्रंट सस्पेंशन टूट गया। कहने की जरूरत नहीं है कि यह राइडर के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। 

4 of 6
Ola S1 Pro broken unit - फोटो : Twitter/@SreenadhMenon
ओला इलेक्ट्रिक को पहले ही अपने स्कूटरों के साथ गुणवत्ता के मुद्दों के लिए काफी आलोचनाओं का सामना कर चुकी है। कंपनी ने इन्हें कोई बड़ी खराबी नहीं माना और कहा कि ये गड़बड़ियां और सॉफ्टवेयर की खराबी थीं, जिनमें से ज्यादातर को एक सॉफ्टवेयर अपडेट और MoveOS 2 (मूवओएस 2) के साथ सुलझा लिया गया। इसके अलावा, पैनल गैप्स और रबर मैट अच्छी तरह से फिट नहीं होने के साथ निर्माण गुणवत्ता अभी भी सवालों के घेरे में है। क्योंकि S1 Pro और S1 बाजार में काफी नए हैं, यह अभी मालूम नहीं है कि भारतीय सड़कों पर रोजाना इस्तेमाल होने के बाद ये कितनी टिक पाएंगी। 
विज्ञापन

5 of 6
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
निर्माता अब अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए MoveOS 3 (मूवओएस 3) को रोल आउट करने पर काम कर रहा है। इसे इस साल दिवाली पर लॉन्च किया जाएगा। ओला ने अपडेट के साथ लॉन्च होने वाले फीचर्स के टीजर जारी करना शुरू कर दिया है। इसमें एक्सीलरेशन साउंड और शायद कोई पार्टी मोड फीचर होगा। ओला एक अधिक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर और एक्सेसरीज भी लॉन्च कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि ओला सॉफ्टवेयर अपडेट्स के अलावा अपने स्कूटरों के हार्डवेयर पर कब ध्यान देगी। ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटरों में मिल रही शिकायतें ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें