फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vehicle Sales In November: नवंबर में यात्री वाहनों की बिक्री में 28 फीसदी की बढ़त, जानें अन्य का क्या है हाल

Tue, 13 Dec 2022 02:48 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फस्टिव सीजन के बाद नवंबर में भी वाहनों की बिक्री में जोरदार इजाफा हुआ है। सियाम की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने देशभर में कुल 130142 यात्री कारों की बिक्री हुई है।

विज्ञापन
1 of 4
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स की ओर से नवंबर महीने में वाहनों की बिक्री के आंकड़े की जानकारी सार्वजनिक की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में यात्री वाहनों की बिक्री में जोरदार इजाफा हुआ है। जिसमें से कुल 130143 यात्री कारों की बिक्री हुई है। हम इस खबर में सभी तरह के वाहनों की बिक्री की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

पैसेंजर वाहनों की कितनी बिक्री

2 of 4
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
नवंबर 2022 के दौरान देशभर में कुल 276231 यात्री वाहनों की बिक्री हुई। जिसमें से 130142 कार, 138780 यूटिलिटी वाहन और 7309 वैन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बात करें तो पिछले साल नवंबर महीने में 100906 यात्री कारें, 105091 यूटिलिटी वाहन और 9629 वैन की बिक्री हुई थी।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन

तिपहिया वाहनों की कैसी रही बिक्री

3 of 4
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
नवंबर में जहां यात्री वाहन और यूटिलिटी वाहनों की बिक्री में इजाफा देखने को मिला वहीं वैन की बिक्री में कमी आई। इनके अलावा तिपहिया वाहनों की बिक्री में भी ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इजाफा हुआ। नवंबर 2022 के दौरान कंपनियों ने कुल 45664 तिपहिया वाहनों की बिक्री की। इनमें 33848 यात्री तिपहिया वाहन, 8985 सामान ढोने वाले तिपहिया वाहन, 2601 ई-रिक्शा और 230 ई-कार्ट वाहन शामिल थे। पिछले साल इसी अवधि में कुल 22551 तिपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी। जिनमें 15023 यात्री तिपहिया, 6139 सामान ढोने वाले तिपहिया वाहन, 1217 ई-रिक्शा और 172 ई-कार्ट शामिल थे।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन

कैसी रही दो पहिया की बिक्री

4 of 4
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
नवंबर 2022 में दो पहिया वाहनों की बिक्री भी जोरदार रही। 30 दिनों में दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनियों ने कुल 1236190 यूनिट्स की बिक्री की। इनमें 412836 यूनिट्स स्कूटर, 788893 यूनिट्स बाइक्स और 34465 मोपेड शामिल रहीं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर देखें तो नवंबर 2021 में 318986 स्कूटर, 699949 बाइक्स और 42558 मोपेड मिलाकर कुल 1061493 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें