टेस्ला की कारों को दुनियाभर में सबसे ज्यादा एडवांस इलेक्ट्रिक कारों में से एक माना जाता है। कंपनी की ओर से भारत में कारों को बेचा नहीं जाता। लेकिन भारत में कुछ खास लोगों के पास टेस्ला की कारें हैं।
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला वैसे तो दुनिया के कई देशों में अपनी कारों को बेचती है। लेकिन भारत में कीमत और टैक्स के कारण कंपनी की ओर से कारों को आधिकारिक तौर पर नहीं बेचा जाता। लेकिन फिर भी कुछ खास लोग हैं जो कंपनी की कारों को चलाना पसंद करते हैं। इनमें शामिल हस्तियों की जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
प्रशांत रुईया
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : tesla
एस्सार ग्रुप के सीईओ प्रशांत रुईया के पास टेस्ला की कार है। प्रशांत ऐसे पहले भारतीय हैं जिनके पास टेस्ला की कार आई। प्रशांत के पास टेस्ला की मॉडल एक्स कार है। जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। इस कार को सिंगल चार्ज में 490 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल रिलायंस ग्रुप के मुखिया मुकेश अंबानी के पास भी टेस्ला की कार है। अंबानी के पास इस कंपनी की एक नहीं बल्कि दो कारें हैं। जिनमें टेस्ला मॉडल एस100डी और मॉडल एक्स 100डी हैं। दोनों कारों की भारत में कीमत करीब एक से डेढ़ करोड़ रुपये के आस-पास है।
बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख भी ऐसे तीसरे भारतीय हैं जिनके पास इस कंपनी की कार है। रितेश के पास टेस्ला एक्स मॉडल की कार है। जिसमें वह अक्सर देखे जाते हैं। उन्होंने इस कार को अपनी पत्नी जेनेलिया को गिफ्ट किया था। रितेश की इस इलेक्ट्रिक कार को सिंगल चार्ज में करीब 535 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
बॉलीवुड की ही एक और अभिनेत्री हैं पूजा बत्रा। पूजा के पास भी टेस्ला की मॉडल 3 कार है। पूजा भारत की चौथी हस्ती हैं जिनके पास इस कंपनी की कार है। टेस्ला मॉडल 3 की भारत में कीमत करीब 60 लाख रुपये के आस-पास है। इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद करीब 560 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
टेस्ला दुनियाभर में सबसे बेहतरीन और एडवांस फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक कार बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में मॉडल एस, एक्स, वाई और मॉडल 3 जैसी कारें हैं। इन कारों में ऑटो पायलट मोड, की-लैस एक्सेस, लग्जरी इंटीरियर जैसे फीचर्स के साथ ही बेहतरीन बैटरी रेंज मिलती है।