अक्सर लापरवाही के कारण हमारी कुछ समय पुरानी कार भी काफी ज्यादा पुरानी लगने लगती है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो कार का इंटीरियर ज्यादा पुराना होने पर एकदम नया लगता है।
आजकल हर किसी को अपनी कार को साफ रखने के साथ ही एकदम नया जैसा रखना पसंद होता है, लेकिन अक्सर लापरवाही और समय की कमी के कारण थोड़ी पुरानी कार भी काफी ज्यादा पुरानी लगने लगती है। हम इस खबर में आपको ऐसी जानकारी दे रहे हैं, जिससे आप घर पर ही थोड़ा समय देकर अपनी कार को बिल्कुल नया बनाए रख सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
रखें ध्यान
कार के इंटीरियर को कंपनियों की ओर से काफी बेहतरीन बनाया जाता है। इसमें कई तरह के ऐसे पार्ट्स होते हैं, जिन्हें पानी या नमी से दूर रखना बेहतर होता है। इसलिए डैशबोर्ड पर इंफोटेनमेंट स्क्रीन, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, वायरलैस चार्जर आदि को पानी से साफ ना करें। इसके लिए गीले कपड़े का उपयोग किया जा सकता है जो काफी मुलायम हाे। माइक्रोफाइबर कपड़े का उपयोग ना करने पर स्क्रीन के साथ ही कई जगहों पर निशान पड़ सकते हैं।
इनका करें उपयोग
कार के इंटीरियर की सफाई के लिए वैक्यूम क्लीनर, माइक्रोफाइबर कपड़ा, थोड़ा सा पानी, स्प्रे, टूथब्रश और पॉलिश की जरूरत होती है। इनके उपयोग से कार को अच्छी तरह से साफ किया जा सकता है।
सीटों को वैक्यूम करें
कार की सीट लैदर या कपड़े की होती है और सबसे ज्यादा गंदगी भी इनमें होती है। इसलिए इन्हें वैक्यूम क्लीनर से अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके साथ ही कार के फ्लोर और मैट्स पर भी काफी ज्यादा मिट्टी और गंदगी होती है। इसलिए सीटों को वैक्यूम क्लीनर से साफ करने के बाद फ्लोरिंग और मैट्स को भी वैक्यूम क्लीनर से साफ करें। जिस जगह पर वैक्यूम क्लीनर ना पहुंचे वहां पर ब्रश का उपयोग करें।
क्लीनर का करें उपयोग
एक बार वैक्यूम क्लीनर से सीटों को साफ करने के बाद उन्हें चमकाने के लिए लैदर सीट क्लीनर का उपयोग करें। जो गंदगी वैक्यूम क्लीनर से साफ नहीं हो पाएगी, वह क्लीनर से हो जाएगी और सीट काफी अच्छे से चमक जाएंगी।
डैशबोर्ड ऐसे करें साफ
कार के डैशबोर्ड को भी सफाई की जरूरत होती है। कई बार खिड़कियां खुली रह जाने से डैशबोर्ड पर भी मिट्टी आ जाती है। इसलिए वैक्यूम क्लीनर से सफाई के बाद माइक्रोफाइबर से डैशबोर्ड को साफ करें। सफाई के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े को हल्का गीला भी कर सकते हैं, जिससे डैशबोर्ड की अच्छे से सफाई हो जाएगी। इसके साथ ही कार के अन्य हिस्सों को भी इसी तरह से साफ किया जा सकता है।
पॉलिश का करें उपयोग
एक बार कार की अच्छे से सफाई के बाद इंटीरियर को अच्छे से चमकाने और नया जैसा रखने के पॉलिश या कंडीशनर का उपयोग किया जा सकता है। बाजार में कई तरह की पॉलिश या कंडीशनर मिल जाते हैं। जिनके उपयोग से सीट, डैशबोर्ड, गियरलीवर आदि को नया जैसा बनाया जा सकता है।