फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OLA New EV: ओला ने दिखाई नई इलेक्ट्रिक कार की झलक, जानें कितनी होगी कीमत और रेंज

Tue, 25 Oct 2022 11:21 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी ओला ने भी नई कार लाने जा रही है। कंपनी की ओर से नए स्कूटर के बाद नई कार का टीजर भी जारी किया है। टीजर में कार की लुक दिखाई गई है। जानें कैसी होगी कार और कितनी होगी रेंज। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 4
ओला की नई इलेक्ट्रिक कार - फोटो : OLA

हाल में ही ओला की ओर से नया स्कूटर एसवन एयर और नया मूव ओएस 3.0 सॉफ्टवेयर अपडेट दिया गया है। इसके बाद कंपनी की ओर से अपनी नई कार की जानकारी भी दी गई है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर कार का नया टीजर जारी किया है। इस टीजर में कार का लुक और फीचर्स दिखाए गए हैं। हम इस खबर में कार में मिलने वाले कुछ फीचर्स और रेंज की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

कैसी है कार

2 of 4
ओला की नई इलेक्ट्रिक कार - फोटो : ola

ओला की नई कार की टीजर में झलक दिखाई गई है। इस छोटे से विडियो में जो लुक दिखाया गया है। उसमें कार के बोनट पर एक एलईडी लाइट्स की स्ट्रिप लगी हुई है। कार में ड्यूल एलईडी हेडलैंप सेट दिया गया है। इसके साथ ही कार में डैशबोर्ड की झलक भी दिखाई गई है। कार में गोल की जगह चौकोर स्टेयरिंग दिया गया है। इस स्टेयरिंग के अलावा कार के कंट्रोलिंग बटन्स को हाथों के पास रखा गया है। जिससे कार चलाते समय कार को कंट्रोल करने वाले बटन्स का उपयोग करने में आसानी हो।

यह भी पढ़ें - Flying Car In India: भारत में कब आएगी फ्लाइंग कार, कितनी सफल होगी और क्या होंगे फायदे-नुकसान जानें सबकुछ

विज्ञापन

कितनी होगी रेंज

3 of 4
ओला की नई इलेक्ट्रिक कार - फोटो : ola

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार में बैटरी की क्षमता ज्यादा रखी जा सकती है। कार में जो बैटरी दी जाएगी उसे फुल चार्ज करने के बाद कार 500 किलोमीटर तक चलाई जा सकेगी। इसके साथ ही कार में लगी मोटर भी काफी ताकतवर होगी। ताकतवर मोटर और अच्छी क्षमता वाली बैटरी के साथ कार जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड सिर्फ चार सेकेंड में हासिल कर पाएगी।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र

विज्ञापन

क्या होगी कीमत

4 of 4
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ समय पहले कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने नई इलेक्ट्रिक कार की कीमतों की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि कार की लॉन्चिंग के समय कीमत 40 से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें