फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर

Mon, 31 Oct 2022 04:14 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओला की ओर से हाल में ही नया और सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में पेश किया गया है। ओला एसवन एयर बाजार में होंडा के एक्टिवा को कई मायनों में चुनौती देता है।

विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय बाजार में लगातार एक के बाद एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हो रहे हैं। ऐसे में अब पारपंरिक ईंधन वाले स्कूटर्स के लिए चुनौती बड़ी हो रही हैं। इसी क्रम में इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी ओला की ओर से सस्ता एसवन एयर स्कूटर लाया गया है। कीमत, फीचर के साथ अन्य कई मामलों में ये स्कूटर होंडा एक्टिवा को चुनौती देता है या नहीं, आइए जानते हैं।

विज्ञापन

एक्टिवा में कितनी है ताकत

2 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
होंडा के एक्टिवा में कंपनी की ओर से 109.51 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया जाता है। जिससे स्कूटर को 7.68 बीएचपी और 8.79 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जीरो से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने में एक्टिवा को 10.55 सेकेंड का समय लगता है। स्कूटर को 85 किलोमीटर की टॉप स्पीड से चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह
विज्ञापन

एसवन एयर कितना दमदार

3 of 7
For Reference Only - फोटो : ola
इलेक्ट्रिक स्कूटर होने के बाद भी यह स्कूटर काफी अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम है। जीरो से 40 किलोमीटर की स्पीड हासिल करने में इस स्कूटर को सिर्फ 4.3 सेकेंड लगते हैं और जीरो से 60 किलोमीटर की रफ्तार तक पहुंचने में इसे 9.8 सेकेंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा तक जाती है। सिंगल चार्ज में इस स्कूटर को 101 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - जानें यूरोप के किन 27 देशों में बैन होंगी पेट्रोल-डीजल कारें

कितना है वजन

4 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
ओला एसवन एयर को लाइटवेट मैटिरियल्स से बनाया गया है। जिसके कारण इसका कुल वजन 99 किलोग्राम है। जबकि होंडा एक्टिवा का वजन 106 किलोग्राम है।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
विज्ञापन

एक्टिवा में कैसे हैं फीचर्स

5 of 7
For Reference Only - फोटो : honda 2 wheelers
होंडा की ओर से एक्टिवा में एलईडी हेडलैंप, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइलेंट स्टार्टर, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन

एसवन एयर में कैसे हैं फीचर्स

6 of 7
For Reference Only - फोटो : ola
इलेक्ट्रिक स्कूटर में सात इंच का डिस्प्ले, एलईडी हेडलैंप के साथ टेललैंप, 34 लीटर का बूट स्पेस, फ्रंट टैलीस्कोपिक फोर्क, राइडिंग के लिए ईको और पावर मोड जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है कीमत

7 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
ओला एसवन एयर की कीमत 84999 रुपये से शुरू होती है। इसे सिर्फ 999 रुपये में बुक करवाया जा सकता है। वहीं होंडा एक्टिवा की कीमत 73086 रुपये से शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें