ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक खास पार्ट में लगातार आ रही परेशानी की खबरों के बाद कंपनी ने बड़ा फैसला लिया है। अब इस खास पार्ट को कंपनी फ्री में बदलेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ओला की ओर से अपग्रेड जारी किया गया है। कंपनी की ओर से यह रिकॉल एक खास पार्ट में लगातार आ रही खराबी की जानकारी मिलने के बाद किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किस स्कूटर के लिए अपग्रेड जारी किया गया है और कैसे कब और कहां बदलवाया जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
जारी हुआ रिकॉल
2 of 6
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : सोशल मीडिया
ओला की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटर एस वन के लिए अपग्रेड जारी किया गया है। कंपनी की ओर से जारी किए गए अपग्रेड में एक खास पार्ट को बदला जाएगा। जानकारी के मुताबिक लॉन्च के बाद से अब तक लगातार एस वन इलेक्ट्रिक स्कूटर में फ्रंट सस्पेंशन के टूटने और दुर्घटनाओं के मामले सामने आ रहे थे।
कंपनी की ओर से इस मामले में कहा गया है कि हम निरंतर इंजीनियरिंग और डिजाइन सुधार की प्रक्रिया पर ध्यान दे रहे हैं। जो ग्राहक अपने स्कूटर को नए फ्रंट फाेर्क डिजाइन के साथ अपग्रेड करना चाहते हैं वह 22 मार्च 2023 से अपाइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि नए फ्रंट फोर्क डिजाइन के साथ अपग्रेड करने के लिए किसी भी ग्राहक को किसी भी तरह से कोई पेमेंट नहीं देनी होगी। यह सभी मौजूदा ग्राहकों के लिए पूरी तरह से मुफ्त होगा। एक बार अपाइंटमेंट विंडो के खुलने के बाद कोई भी ग्राहक अपाइंटमेंट ले सकता है और उसके बाद उसे एक तारीख दी जाएगी जिसपर वह अपने नजदीकी सर्विस सेंटर पर जाकर फ्री में फोर्क अपग्रेड करवा सकता है।
ओला के स्कूटर्स की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले 12 महीनों के दौरान ओला ने करीब दो लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की है। कुछ समय पहले कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज के वैरिएंट लाइनअप में बदलाव किया था।
ओला एस वन को कंपनी 89999 रुपये की कीमत पर ऑफर करती है। कंपनी के मुताबिक इसे फुल चार्ज करने के बाद 181 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 116 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह जीरो से 40 किलोमीटर की स्पीड सिर्फ 2.9 सेकेंड में हासिल कर लेता है।