फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओला ई स्कूटर: तेजी से हो रहा लोकप्रिय, जानिए क्या है वजह, एक नवंबर को फिर खुलेगी बुकिंग

Sun, 19 Sep 2021 08:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ola Electric Scooter: ओला ने मात्र दो दिन के लिए शुरू की गई बुकिंग में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के स्कूटर बेचे हैं। इसी से इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 
विज्ञापन
Ola e scooter - फोटो : Ola
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इसे महंगे ईंधन की वजह कहें, पर्यावरण संरक्षण के प्रति ललक कहें  या इलेक्ट्रिक वाहनों का आकर्षण मानें, मगर यह तय है कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को देश में जबर्दस्त समर्थन मिला है। कंपनी ने शुरुआती बुकिंग के बाद अभी यह रोक दी है। दिवाली के मौके पर एक नवंबर को बुकिंग दोबारा खुलेगी।

विज्ञापन


ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि कंपनी ने महज दो दिन में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के स्कूटर बेचे हैं। पहले 24 घंटों में ही 600 करोड़ रुपये की बुकिंग की गई। इस स्कूटर को लेकर देश में चर्चा का बाजार गर्म है।

ये हैं ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की विशेषताएं

  • अगस्त में कंपनी ने पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 लांच किया था इसकी कीमत 99,999 रुपये है।
  • इसके बाद S1 Pro पेश किया यह ज्यादा शक्तिशाली होकर लंबी दूरी के लिए है। इसकी कीमत 1,29,999 रुपये है।
  • इसे मात्र 499 रुपये में बुक किया गया।
  • कंपनी खरीदारों को यह स्कूटर सीधे उनके घरों तक पहुंचाएगी।
  • ओला S1 में 8.5 किलोवॉट का पावर आउटपुट है।
  • इसे 2.98 किलावॉट लिथियम-आयन बैटरी से लैस किया गया है।
  • S1 Pro को 3.97 किलोवॉट बैटरी से लैस किया गया है। यह एक बार चार्ज होने पर 181 किमी चलेगा, जबकि एथर का स्कूटर एक बार में 116 किमी चलेगा।
  • ओला स्कूटर की डिजाइन भी आकर्षक है। यह डिजाइन काफी यूरोपियन है।
  • ओला S1 नीदरलैंड्स की ई स्कूटर निर्माता कंपनी इटरगो द्वारा तैयार एपस्कूटर आधारित है।

विज्ञापन

इन कंपनियों से है प्रतिस्पर्धा
ओला S1 की भारत में एथर 450X, सिंपल वन, बजाज चेतक और टीवी iQube जैसी कंपनियों के ई स्कूटरों से प्रतिस्पर्धा है। सिंपल एनर्जी ने तो अपना ई स्कूटर सिंपल वन को ओला S1 की लांचिंग के दिन ही पेश किया था।
प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के मुकाबले सस्ता
ओला S1 सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसके S1 की कीमत 99,999 है, जबकि S1 Pro की कीमत 129,999 रुपये है। जबकि सिंपल वन ई-स्कूटर की कीमत 1.10 लाख, एथर 450X की 1.32 लाख रुपये, बजाज चेतक की कीमत 1.25 लाख रुपये, टीवीएस आईक्यूब की कीमत 1 लाख है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें