फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toll Tax: अब बंद हो सकते हैं देशभर के टोल प्लाजा, सरकार किस तरह वसूलेगी कारों से टोल, जानें क्या होंगे नियम

Tue, 15 Nov 2022 02:41 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में सभी हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा होते हैं, जिनपर टैक्स वसूला जाता है। लेकिन अब जल्द ही सरकार इसे बंद कर सकती है। टोल प्लाजा बंद करने के बाद किस तरह से टोल वसूला जा सकता है, इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

देश के सभी हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर सरकार की ओर से टोल प्लाजा वसूला जाता है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही सरकार टोल प्लाजा को हटा सकती है। ऐसा नहीं कि आने वाले समय में टोल नहीं लिया जाएगा। टोल वसूलने के लिए सरकार नई तकनीक लाने जा रही है। इसके संकेत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन

टोल प्लाजा होंगे बंद

2 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
देश के सभी हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय बाद टोल प्लाजा पर टैक्स वसूलना गुजरे जमाने की बात हो जाएगी। सरकार की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है कि टोल टैक्स वसूलने के लिए टोल प्लाजा को खत्म किया जाए। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि अभी के सिस्टम के तहत टोल देने में कई बार ज्यादा समय लगता है। जिससे अन्य वाहनों को परेशानी होती है।

यह भी पढ़ें -  Green Hydrogen: एशिया में वाहनों से बढ़ते प्रदूषण पर लगेगी लगाम, भारत सरकार कर रही बड़ी तैयारी
विज्ञापन

क्या है प्लानिंग

3 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार इस बात की तैयारी कर रही है कि हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा को हटाया जाए और इनकी जगह पर कैमरे लगाए जाएं। ऐसा होने के बाद टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट करने की जरूरत ही खत्म हो जाएगी। हाइवे और एक्सप्रेस-वे पर चलने वाले वाहनों से टोल टैक्स को ऑटोमैटिक तरीके से वसूला जाएगा।

यह भी पढ़ें - Kia Carens Price Hike: किया ने चुपके से बढ़ाए सात सीटर एमपीवी कैरेंस के दाम, खरीदने के लिए करना पड़ता है इंतजार

पहले ही बन चुका है नियम

4 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार पहले ही इसको लेकर नियम बना चुकी है। साल 2019 में सरकार ने एक नियम बनाया था कि सभी वाहनों में कंपनी फिटेड नंबर प्लेट लगाई जाएगी। इन नंबर प्लेट को रीड करने के लिए हाइवे पर कैमरे लगाए जाएंगे जिससे टोल की रकम वसूली जाएगी। कार की जानकारी मालिक के बैंक खाते से जोड़ दी जाएगी। जिसके बाद कार हाइवे पर कैमरे के पास से निकलेगी तो सीधा बैंक अकाउंट से रकम को वसूल लिया जाएगा। सरकार इस सिस्टम के लिए पायलट प्रोजेक्ट भी चला रही है।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
विज्ञापन

मौजूदा सिस्टम में हुआ बड़ा सुधार

5 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
सरकार की कोशिशों के कारण ही टोल प्लाजा पर टोल वसूलने की प्रक्रिया में बड़ा सुधार हुआ है। साल 2018 और 2019 के दौरान टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल लेने में औसतन आठ मिनट लगते थे। जिसको ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से साल 2020 में फास्टैग को शुरू किया गया। देशभर के वाहनों में फास्टैग लगने के बाद किसी भी टोल पर टैक्स वसूलने में सिर्फ 47 सेकेंड का समय लगता है। हालांकि कुछ टोल प्लाजा अभी-भी हैं जहां पर ज्यादा समय लग रहा है। इसका बड़ा कारण यह है कि ऐसे टोल प्लाजा शहरों के पास हैं या फिर घनी आबादी के बीच हैं। लेकिन एक बार नंबर प्लेट से टैक्स वसूलने का सिस्टम शुरू हो जाएगा तो ऐसी जगहों पर भी टैक्स लेने में समय की बड़ी बचत होगी।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन मालिकों को होगा फायदा

6 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
सरकार की इस पहल का फायदा वाहन मालिकों को भी होगा। अभी की व्यवस्था में टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल वसूला जाता है। इसके लिए फास्टैग की व्यवस्था है। लेकिन अगर किसी वाहन में फास्टैग नहीं है या फिर उसमें बैलेंस कम है तो दोगुना टैक्स कैश में वसूल किया जाता है। ऐसे में किसी वाहन से टोल वसूलने में ज्यादा समय लगता है और बाकी वाहनों को इस कारण देरी होती है। सरकार की ओर से नई व्यवस्था शुरू होने के बाद कैमरे के जरिए टोल लेने पर ना तो प्लाजा पर लाइन लगेगी और ना ही टोल वसूलने में समय लगेगा। इसका फायदा ये भी होगा कि वाहन को अपनी स्पीड कम करने की या कहीं पर रूकने की जरूरत भी नहीं होगी। एक निश्चित स्पीड में वाहन के चलने पर भी कैमरे के जरिए टोल वसूला जाएगा जिससे वाहन मालिक का समय बचेगा।

यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें