फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Traffic Advisory: एलिवेटेड रोड पर मरम्मत कार्य के कारण हुआ ट्रैफिक डायवर्जन, जानें कौन सा रास्ता लें

Thu, 09 May 2024 03:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नोएडा अथॉरिटी ने एलान किया है कि एलिवेटेड रोड पर मरम्मत कार्य का चौथा चरण शुक्रवार (10 मई) से शुरू होगा। मरम्मत अवधि के दौरान सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए यात्रियों से संशोधित ट्रैफिक पैटर्न का पालन करने का आग्रह करते हुए वैकल्पिक रूट्स का भी एलान किया गया है।
विज्ञापन
Traffic (For Representation Only) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा अथॉरिटी ने एलान किया है कि एलिवेटेड रोड पर मरम्मत कार्य का चौथा चरण शुक्रवार (10 मई) से शुरू होगा। इस चरण में सेक्टर 31/25 से सेक्टर 18 तक के हिस्से की सतह को फिर से बनाया जाना शामिल है, जिसके लिए इस रूट पर ट्रैफिक में बदलाव की जरूरत होगी। मरम्मत कार्य के कारण, सेक्टर-61 शॉप्रिक्स मॉल और सेक्टर-33 आरटीओ कार्यालय के पास, खासकर व्यस्त समय के दौरान स्कूलों, कॉलेजों और दफ्तर जाने वाले यात्रियों को प्रभावित करने वाली यातायात भीड़ देखी गई थी।
विज्ञापन

अधिकारी ट्रैफिक जाम के असर को कम करने के लिए डीएनडी, चिल्ला, दिल्ली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और परीचौक की ओर जाने वाले वाहनों का रास्ता बदलेंगे। मरम्मत अवधि के दौरान सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए यात्रियों से संशोधित ट्रैफिक पैटर्न का पालन करने का आग्रह करते हुए वैकल्पिक रूट्स का भी एलान किया गया है।

नोएडा ट्रैफिक एडवाइजरी
  • सेक्टर-33 इस्कॉन मंदिर से सेक्टर-18 और नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर-35 मोर्ना के रास्ते एमपी3 रोड रूट से होकर जाएगा।
  • सेक्टर-33 इस्कॉन मंदिर से सेक्टर-18, चिल्ला/डीएनडी की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-31/25 चौक से पहले अडोब चौक और स्टेडियम चौक से यू-टर्न ले सकते हैं, जो एमपी-1 मार्ग पर चलते रहेंगे।
  • सेक्टर-67/पुलिस स्टेशन फेज-3 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाले यातायात को सेक्टर-60 अंडरपास पर बाएं मुड़ना चाहिए और होशियारपुर, सिटी सेंटर से सेक्टर 37/बॉटनिकल गार्डन तक एमपी3 रूट के लेना चाहिए।

  • सेक्टर-62/मॉडल टाउन, एनएच-24 से सेक्टर-18 की ओर सेक्टर-60 अंडरपास के रास्ते जाने वाले वाहन होशियारपुर, सिटी सेंटर और सेक्टर 37/बॉटनिकल गार्डन तक पहुंचने के लिए सेक्टर-71/52 के जरिए एमपी-3 मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सेक्टर-71 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाले ट्रैफिक को सेक्टर-52 मेट्रो के रास्ते एमपी-3 मार्ग से होकर होशियारपुर और सिटी सेंटर से सेक्टर 37/बॉटनिकल गार्डन तक ले जाया जाएगा।
  • आखिर में, किसान चौक और पर्थला से सेक्टर-18 की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-71 अंडरपास से होशियारपुर और सिटी सेंटर से सेक्टर 37/बॉटनिकल गार्डन तक एमपी3 मार्ग का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने आश्वासन दिया है कि डायवर्जन अवधि के दौरान आपातकालीन वाहनों को सुरक्षित रास्ता दिया जाएगा। और जनता से देरी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने का आग्रह किया है। यातायात से संबंधित किसी भी समस्या का सामना करने वाले यात्री सहायता के लिए ट्रैफिक हेल्पलाइन 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें