आने वाले कुछ समय में भारतीय कार बाजार में निसान की ओर से बड़ी एसयूवी एक्स ट्रेल को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल कंपनी की ओर से भारत में एक्स ट्रेल की टेस्टिंग जारी है। एक्स ट्रेल की बिक्री शुरू होने के बाद यह पहले से मौजूद कई बेहतरीन एसयूवी को कड़ी टक्कर देगी। इस खबर में हम आपको इसके फीचर्स और कीमत की जानकारी दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
कितनी होगी लंबाई-चौड़ाई
2 of 6
निसान एक्स ट्रेल एसयूवी
- फोटो : nissan
कंपनी की ओर से अभी इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी लंबाई 4680 एमएम, 2065 एमएम चौड़ाई हो सकती है। इसकी ग्राउंड क्लियरेंस भी 205 एमएम के करीब हो सकती है। ग्लोबल बाजार में मिलने वाली एक्स ट्रेल के मुकाबले भारत में पेश की जाने वाली एसयूवी में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निसान की एक्स ट्रेल को कई इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें टर्बो, हाइब्रिड और नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के ऑप्शन दिए जा सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी में इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, तीन जोन का क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, डिजिटल एमआईडी, बेहतरीन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम जैसे कई फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसमें सेफ्टी के लिए एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, रिवर्स पार्किंग कैमरा, छह से सात एयरबैग, क्रूज कंट्रोल, 4x4, ADAS जैसे कई फीचर्स को शामिल किया जा सकता है।
निसान की ओर से इस एसयूवी को लग्जरी एसयूवी के तौर पर पेश किया जा सकता है। ऐसे में इससे टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी ग्लॉस्टर, फॉक्सवैगन ताइगुन, सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस, हुंडई टक्सन जैसी एसयूवी को चुनौती मिलेगी। इसकी संभावित कीमत भी करीब 40 रुपये हो सकती है।