फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Trans Harbour Link: मुंबई में बना देश का सबसे लंबा समुद्री सेतु, जानें खूबियां और किन्हें होगा फायदा

Fri, 26 May 2023 03:52 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश का सबसे बड़ा समुद्री पुल जल्द ही आम जनता के लिए खुल जाएगा। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक की क्या खूबियां है और इससे किन्हें फायदा होगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में सबसे बड़ा समुद्री पुल मुंबई में बनाया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इस पुल के बनने से किन्हें फायदा होगा। इसे बनाने में कितना समय और लागत आई है और इसकी क्या खूबियां हैं, इसकी जानकारी भी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


बना सबसे लंबा पुल
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में देश का सबसे बड़ा समुद्री पुल बनकर तैयार हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पुल को जल्द ही आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
विज्ञापन


क्या हैं खूबियां
देश के सबसे बड़े समुद्री पुल की कई खूबियां हैं। यह पुल 22 किलोमीटर लंबा है और इस पर कुल छह लेन बनाई गई हैं। खास बात यह है कि इस पुल के शुरू होने के बाद मुंबई और नवी मुंबई के बीच लगने वाले समय में काफी कमी आएगी। अभी मुंबई से नवी मुंबई जाने में करीब 60 मिनट का समय लगता है लेकिन इसके शुरू होने के बाद यह समय 60 मिनट से कम होकर सिर्फ 16 मिनट के करीब रह जाएगा।

यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन


इन जिलों को भी होगा फायदा
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का फायदा सिर्फ मुंबई और नवी मुंबई के लोगों को ही नहीं होगा बल्कि यह मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे और मुंबई और गोवा नेशनल हाइवे से भी जुड़ेगा जिससे पुणे, बेंगलुरु, गोवा के लिए भी समय कम हो जाएगा। साथ ही इस पुल के जरिए रायगढ़ जिले को मुख्य शहर के पास लाने में भी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

किस मेटिरियल का हुआ उपयोग
इस पुल को बनाने में एक लाख 70 हजार मीट्रिक टन स्टील बार का उपयोग किया गया है। इतने वजन से करीब 17 एफिल टावर को बनाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 85 हजार मीट्रिक टन ऑर्थोट्रोपिक स्टील, 48 हजार किलोमीटर लंबे प्रीस्ट्रेसिंग तार, 9.75 लाख क्यूबिक मीटर कंक्रीट को लगाया गया है।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें