फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: ओवर स्पीड से देश में होते हैं सबसे ज्यादा हादसे, किन तरीकों से रहें सुरक्षित, जानें डिटेल

Sun, 05 Nov 2023 02:04 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में बड़ी संख्या में सड़क हादसे तेज स्पीड के कारण होते हैं। ऐसे हादसों से किस तरह बचा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
हादसे में मारे गए सभी लोग सतनावरी जिले के रहने वाले थे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में बड़ी संख्या में सड़क हादसे तेज स्पीड में वाहन चलाने से होते हैं। हम इस खबर में आपको ऐसे टिप्स की जानकारी दे रहे हैं, जिनको ध्यान में रखते हुए वाहन चलाने पर सड़क हादसों से बचा जा सकता है।

विज्ञापन


सड़क का रखें ध्यान
जब भी सड़क पर वाहन चलाएं तो हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सड़क से ध्यान ना भटके। कुछ लोग वाहन चलाते हुए फोन, जीपीएस का उपयोग सहित ऐसे काम करते हैं, जिससे ध्यान भटक जाता है। ऐसे में सड़क दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
विज्ञापन


वाहन का रखें ध्यान
सड़क पर वाहन चलाने के साथ ही वाहन का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। हमेशा सफर के पहले वाहन की जांच करनी चाहिए। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वाहन बिल्कुल फिट हो। ऐसा ना होने पर भी हादसे का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन


नियमों का पालन करना जरूरी
सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए नियमों का पालन करना भी काफी जरूरी होता है। कई बार तेज स्पीड में वाहन चलाने पर नियमों को तोड़ा जाता है। जिसके कारण हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की जा सकती है। इसलिए कोशिश करें कि तय सीमा में ही वाहन को चलाएं।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

ना करें जल्दी
सड़क पर वाहन चलाते हुए कभी भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से कई बार भूल हो जाती है और गलती होने का खतरा भी बढ़ जाता है। कभी भी वाहन चलाते हुए ओवरटेक करने में भी जल्दबाजी नहीं करें।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें