ब्रिटिश मोटर कंपनी एमजी की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई एसयूवी को लाया जा सकता है। नई एसयूवी में काफी बेहतरीन फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। जिससे बाजार में मौजूद अन्य कंपनियों को कड़ी चुनौती मिल सकती है।
एमजी की ओर से जल्द ही भारतीय मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में हेक्टर का फेसलिफ्ट वर्जन लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसकी तैयारियां की जा रही हैं। फेसलिफ्ट हेक्टर में क्या खास होगा और इसकी कीमत क्या होगी। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
आएगा फेसलिफ्ट वर्जन
2 of 6
एमजी हेक्टर
- फोटो : mg india
एमजी की ओर से हेक्टर के फेसलिफ्ट वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारियां की जा रही है। फेसलिफ्ट वर्जन में हेक्टर को नया और बड़ा फ्रंट ग्रिल दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें ग्रिल के ऊपर एलईडी हेडलाइट्स और डीआरएल मिल सकते हैं। मौजूदा वैरिएंट की तरह नई हेक्टर में स्प्लिट हेडलाइट का सेटअप मिलते रहने की उम्मीद है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई हेक्टर के इंटीरियर को भी मौजूदा एसयूवी के मुकाबले बदला जा सकता है। इंटीरियर में बदलाव के साथ ही कार को नया और फ्रेश इंटीरियर मिल जाएगा। इसमें 14 इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दी जा सकती है, जो इस सेगमेंट की एसयूवी में सबसे बड़ा होगा। इसके साथ ही नई एसयूवी में सात इंच की एमआईडी दी जा सकती है जो पूरी तरह से डिजिटल हो सकती है। गियर लीवर के आस-पास नई फिनिशिंग दी जा सकती है।
फेसलिफ्ट हेक्टर मौजूदा वर्जन के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फेसलिफ्ट हेक्टर में ADAS जैसा सेफ्टी फीचर जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा इसमें एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, ब्रेक असिस्ट, टीसीएस, सीबीसी, हिल होल्ड असिस्ट, ईएसएस जैसे फीचर्स मिलते रहेंगे।
भारतीय कार बाजार में एमजी हेक्टर जैसी दमदार एसयूवी का मुकाबला टाटा हैरियर और सफारी, हुंडई अल्काजार, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन, एक्सयूवी 700 जैसी एसयूवी के साथ होता है।
कंपनी की ओर से अभी हेक्टर फेसलिफ्ट के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मौजूदा हेक्टर के मुकाबले में फेसलिफ्ट हेक्टर की कीमत 30 से 50 हजार रुपये तक ज्यादा हो सकती है। मौजूदा हेक्टर की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 14.42 लाख रुपये से होती है।