एमजी मोटर्स की ओर से जल्द लॉन्च होने वाली नई इलेक्ट्रिक कार की झलक दिखाई गई है। इसमें क्या खास होगा। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि इसे भारतीय बाजार में कब तक लॉन्च किया जा सकता है।
लॉन्च होगी नई इलेक्ट्रिक कार
ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स की ओर से भारत में जल्द ही नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। लॉन्च से पहले एमजी ने नई इलेक्ट्रिक कार के इंटीरियर की झलक दिखाई।
यह भी पढ़ें -
EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
क्या मिली जानकारी
कंपनी की ओर से एक टीजर जारी किया गया है। जिसमें कार के इंटीरियर को दिखाया गया है। टीजर में कार के स्टेयरिंग व्हील को दिखाया गया है। जिसमें कुछ कंट्रोल्स के लिए बटन दिए गए हैं। सिर्फ 13 सेकेंड के टीजर में यह बताने की कोशिश की गई है कि कार कई स्मार्ट फीचर्स के साथ आएगी।
यह भी पढ़ें -
Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी
क्या होंगी खूबियां
कंपनी की ओर से जारी किए गए टीजर में आईपॉड के साथ ही म्यूजिक को भी प्राथमिकता दी गई है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि एमजी कॉमेट इलेक्ट्रिक उन लोगों की पसंद भी बन सकती है, जिन्हें म्यूजिक पसंद है। कार में आईपॉड की तरह ही स्टेयरिंग पर कंट्रोल्स दिए गए हैं। इसके साथ ही कार के केबिन को मेटैलिक एक्सेंट दिया जा सकता है। टू स्पोक स्टेयरिंग व्हील में एक साइड म्यूजिक से जुड़े कंट्रोल्स होंगे तो दूसरी तरफ भी कुछ कंट्रोल्स मिलेंगे। इसके अलावा इसमें राउंड शेप के एसी स्विच होंगे। कार में ड्यूल टोन थीम का भी उपयोग किया गया है। एंटरटेनमेंट के लिए कार में बड़ी टचस्क्रीन भी मिलेगी।
यह भी पढ़ें -
Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित
पहले भी मिल चुकी है जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार को लॉन्च से पहले भी कई बार टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा जा चुका है। जानकारी के मुताबिक यह चार मीटर से छोटी इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसमें चार लोगों के बैठने की जगह होगी। कंपनी इसमें 20 से 25KWH की बैटरी का उपयोग कर सकती है जिससे इसे 200 से 300 किमी चलाया जा सकेगा। सेफ्टी के लिए भी इसमें कई नए फीचर्स को दिया जा सकता है, जिसमें एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ट्रैक्शन कंट्रोल शामिल हैं।
यह भी पढ़ें -
Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
एमजी कॉमेट कब तक होगी लॉन्च
कंपनी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि इस इलेक्ट्रिक कार को अप्रैल महीने में ही लॉन्च किया जा सकता है। वहीं कीमत की बात करें तो यह 10 लाख रुपये की कीमत के आस-पास रह सकती है।
यह भी पढ़ें -
Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल