लग्जरी कार बनाने वाली जर्मन कंपनी मर्सिडीज की ओर से भारतीय बाजार में छह जनवरी को नई कार लॉन्च की जा रही है। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। इस कार में किस तरह के फीचर्स और इंजन को दिया जा सकता है। हम इसकी जानकारी इस खबर में आपको दे रहे हैं।
विज्ञापन
आ रही शानदार कार
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : Mercedes benz
मर्सिडीज की ओर से भारतीय बाजार में छह जनवरी को नई एएमजी ई53 कैब्रियोलेट 4मैटिक प्लस को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी जानकारी दी है। इस कार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इसे ग्लोबल बाजार में भी ऑफर किया जाता है।
कंपनी की ओर से इस कार को कनवर्टेबल के तौर पर ग्लोबल बाजार में ऑफर किया जाता है। इंटरनेशनल मार्केट में मिलने वाली एएमजी ई53 कैब्रियोलेट 4मैटिक प्लस के इंटीरियर को भी काफी शानदार तरीके से बनाया गया है। कार में फुल डिजिटल एक्सपीरियंस देने के लिए 10.25 इंच की दो डिस्प्ले मिलती हैं। जिनमें से एक में कार की जानकारी और दूसरी में इंफोटेनमेंट की सुविधा मिलती हैं। इसके साथ ही इसे एएमजी की खूबियों के साथ ऑफर किया जाता है। एएमजी होने के कारण इसके स्टेयरिंग को नापा लैदर से फिनिश किया गया है। स्टेयरिंग पर ही कई कंट्रोल्स मिल जाते हैं जिससे ड्राइविंग के समय सड़क पर फोकस रखने में मदद मिलती है। इसकी सीट्स पर भी एएमजी की बैजिंग देखने को मिलती है।
एएमजी ई53 कैब्रियोलेट 4मैटिक प्लस में बेहतर एलईडी लाइट्स दी जाती हैं जिससे रात में जेनॉन और हैलोजन लैंप की लाइट के मुकाबले ज्यादा रोशनी मिले। इसके साथ ए शेप की सिग्नेचर एएमजी रेडिएटर ग्रिल, डबल साइलेंसर, एएमजी स्पॉईलर लिप, एएमजी लाइट अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
ग्लोबल बाजार में मिलने वाली एएमजी ई53 कैब्रियोलेट 4मैटिक प्लस में कंपनी तीन लीटर का छह सिलेंडर इनलाइन इंजन देती है। इसके साथ कार में एग्जॉस्ट गैस टर्बोचार्जर और इलेक्ट्रिक एडिशनल कम्प्रैसर मिलता है। कार को 435 हॉर्स पावर के साथ अतिरिक्त 22 हॉर्स पावर की ताकत मिलती है। इसके अलावा कार को 520+ 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिससे कार को सिर्फ 4.5 सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर चलाया जा सकता है।