फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercedes AMG E53: मर्सिडीज ने लॉन्च की नई कार, रफ्तार इतनी कि पल भर में हो जाए गायब, जानें कीमत और खासियत

Fri, 06 Jan 2023 03:24 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मर्सिडीज की ओर से नए साल में शानदार कार को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इस कार में क्या खूबियां हैं और किस कीमत पर इसे पेश किया गया है। आइए जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : Mercedes benz

लग्जरी कार बनाने वाली जर्मन कंपनी मर्सिडीज की ओर से भारतीय बाजार में नई कार एएमजी ई53 कैब्रियोलेट 4मैटिक प्लस लॉन्च कर दी गई है। इस कार को किस कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें किस तरह के फीचर्स और इंजन को दिया गया है। हम इसकी जानकारी इस खबर में आपको दे रहे हैं।

विज्ञापन

आई एक और शानदार लग्जरी कार

2 of 7
For Reference Only - फोटो : Mercedes benz

मर्सिडीज की ओर से भारतीय बाजार में नई एएमजी ई53 कैब्रियोलेट 4मैटिक प्लस को लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही यह कार अब ग्लोबल बाजार के साथ भारतीय बाजार में भी उपलब्ध हो गई है।

यह भी पढ़ें- Lamboeghini Huracan: लैम्बॉर्गिनी ने पेश की नई सुपरकार हुराकान स्टेराटो, जानें क्या हैं खासियत

विज्ञापन

कैसा है इंटीरियर

3 of 7
For Reference Only - फोटो : Mercedes benz

कंपनी की ओर से इस कार को कनवर्टेबल के तौर ऑफर किया गया है। कनवर्टेबल एएमजी ई53 कैब्रियोलेट 4मैटिक प्लस के इंटीरियर को भी काफी ध्यान से डिजाइन किया गया है। कार में शानदार सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है जिसे बरमेस्टर से लिया गया है। इसके साथ ही इसमें एंबिएंट लाइटिंग, वायरलैस चार्जिंग सिस्टम, थर्माट्रॉनिक ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वाइड स्क्रीन कॉकपिट, कंट्रोलर के साथ टचपैड, मेमोरी पैकेज, क्रूज कंट्रोल, हेड्स अप डिस्प्ले, फुल डिजिटल एक्सपीरियंस देने के लिए बड़ी डिस्प्ले दी गई हैं। जिनमें कार की जानकारी के साथ ही इंफोटेनमेंट और अन्य कंट्रोल्स की सुविधा मिलती हैं। एएमजी होने के कारण इसके स्टेयरिंग में भी नापा लैदर की फिनिश दी गई है। स्टेयरिंग पर ही कई कंट्रोल्स मिल जाते हैं जिससे ड्राइविंग के समय सड़क पर फोकस रखने में मदद मिलती है। इसकी सीट्स पर भी एएमजी की बैजिंग देखने को मिलती है। लग्जरी और कम्फर्ट के लिए दिए गए फीचर्स के साथ ही इसमें सेफ्टी का भी ध्यान रखा गया है। सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें फीचर्स को दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 360 डिग्री कैमरा और एक्टिव ब्रेक असिस्ट को भी ऑफर किया गया है।

यह भी पढ़ें- Rolls Royce EV: रोल्स रॉयस ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक कार, ताकतवर मोटर के साथ मिलेगी इतनी ज्यादा रेंज

कैसा है एक्सटीरियर

4 of 7
For Reference Only - फोटो : Mercedes benz

मर्सिडीज की एएमजी ई53 कैब्रियोलेट 4मैटिक प्लस के एक्सटीरियर में भी एएमजी की अन्य कारों की तरह रखा गया है। रात के समय सड़कों पर ज्यादा रोशनी के लिए बेहतर एलईडी लाइट्स दी गई हैं। ए शेप की सिग्नेचर एएमजी रेडिएटर ग्रिल, डबल साइलेंसर, एएमजी स्पॉईलर लिप, ऑल व्हील ड्राइव, एयर सस्पेंशन, एएमजी लाइट अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स को नई कनवर्टेबल कार में दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

विज्ञापन

कैसा है इंजन

5 of 7
For Reference Only - फोटो : Mercedes benz

एएमजी ई53 कैब्रियोलेट 4मैटिक प्लस में कंपनी ने तीन लीटर का छह सिलेंडर इनलाइन इंजन दिया है। इसके साथ कार में एग्जॉस्ट गैस टर्बोचार्जर और इलेक्ट्रिक ऑक्सीलरी कम्प्रैसर मिलता है। कार को 435 हॉर्स पावर के साथ अतिरिक्त 22 हॉर्स पावर की ताकत मिलती है। इसके अलावा कार को 520+ 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिससे कार को सिर्फ 4.5 सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर चलाया जा सकता है। इस इंजन को नौ स्पीड ऑटोमैटिक गियर ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया गया है जिसे कंपनी एएमजी स्पीडशिफ्ट टीसीटी 9जी कहती है। कार का क्रब वेट 2055 किलोग्राम है और इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा की है।

यह भी पढ़ें- Long Trip By Car: नए साल पर कार से घूमने का है प्लान, हादसों से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

विज्ञापन

एमडी और सीईओ ने कही यह बात

6 of 7
For Reference Only - फोटो : Mercedes benz

मर्सिडीज बेंच इंडिया के एमडी और सीईओ संतोष अय्यर ने कहा कि जैसा कि हम 2023 की शुरुआत कर रहे हैं, तो हम अपने रोमांचक नए उत्पाद पोर्टफोलियो के साथ आनंदमय ग्राहक यात्रा और यादगार ग्राहक अनुभवों के जरिए अपने ग्राहकों की इच्छाओं को पूरा करेंगे। मर्सिडीज-एएमजी ई 53 4मैटिक+ कैब्रियोलेट को हम हमारे 2023 के आदर्श वाक्य - 'डिजायर फॉर द एक्स्ट्राऑर्डिनरी' के साथ भारतीय बाजार में पेश कर रहे हैं। हम पूरे साल ऐसे बेहतरीन उत्पादों और ग्राहक केंद्रित पहलों को पेश करना जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें - Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है कीमत

7 of 7
For Reference Only - फोटो : Mercedes benz

कंपनी की ओर से इस कार को एएमजी सीरीज के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। एएमजी ई 53 4मैटिक+ कैब्रियोलेट कार की एक्स शोरुम कीमत 1.30 करोड़ रुपये रखी गई है।
 

यह भी पढ़ें - Rubber Paint Advantage: कार के निचले हिस्से को जंग से है बचाना, तो जरूर करवाएं यह कोटिंग, जानें फायदे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें