मारुति सुजुकी की ओर से लगातार वाहनों को अपडेट कर बाजार में दूसरी कंपनियों को चुनौती दी जा रही है। कंपनी ने हाल में अपने तीन वाहनों को अपडेट किया है। ये कौन सी गाड़ियां हैं। आइए जानते हैं।
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की ओर से तीन गाड़ियों को अपडेट किया गया है। अपडेट के बाद इन गाड़ियों में कुछ नए फीचर्स को जोड़ा गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी ने किन गाड़ियों को अपडेट दिया है और इनमें क्या नए फीचर्स को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
मारुति ने अपडेट की ये गाड़ियां
2 of 5
Maruti Suzuki Ertiga 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने प्रीमियम हैचबैक बलेनो को अपडेट किया है। बलेनो के अलावा एमपीवी सेगमेंट में एक्सएल-6 और अर्टिगा को भी अपडेट किया गया है। कंपनी की ओर से इन तीनों गाड़ियों में नए कनेक्टिविटी फीचर्स को जोड़ा गया है।
कंपनी की ओर से तीनों गाड़ियों में जो नए कनेक्टिविटी फीचर्स दिए हैं, उन्हें ओवर द एयर यानि ओटीए के जरिए अपडेट किया जा सकता है। इन अपडेट में वायरलैस कार प्ले और एंड्राइड ऑटो कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स शामिल हैं। बलेनो के ग्राहकों को टर्न-बाई-टर्न नेविगेशन की सुविधा हेड्स अप डिस्प्ले पर दी जाएगी। इसके साथ ही इसे तीनों वाहनों की एमआईडी स्क्रीन पर भी उपयोग किया जा सकेगा। टर्न-बाई-टर्न नेविगेशन के अलावा अर्टिगा और एक्सएल-6 में कंपनी ने प्रीमियम एकोस्टिक ट्यूनिंग सराउंड सेंस को भी ऑफर कर रही है।
कंपनी ने ये भी साफ किया है कि नए ग्राहकों के साथ ही जिन ग्राहकों ने पहले इन तीनों में से किसी भी वाहन को खरीदा है, उन्हें भी इन अपडेट्स का फायदा मिलेगा। जिन ग्राहकों ने पहले ही इनमें से किसी भी मॉडल को खरीदा है वह अपने स्मार्टफोन या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपडेट्स को इंस्टाल कर सकेंगे।
कंपनी की ओर से कुछ समय पहले भी कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा के लिए भी इस तरह के अपडेट्स को जारी किया जा चुका है। ब्रेजा के अलावा कंपनी की ओर से ये फीचर्स मिड साइड एसयूवी ग्रैंड विटारा में भी ऑफर किए जाते हैं।