फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odysse E-Scooter: ओडिसी ने लॉन्च किया नया ई-स्कूटर, 250 किलो वजन उठाने के साथ मिलती है बेहतरीन रेंज

Tue, 07 Feb 2023 12:16 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओडिसी स्टार्टअप की ओर से खास वर्ग के लिए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया गया है। ओडिसी की ओर से आने वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या खूबियां हैं और इसे किस कीमत पर लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : odysse

मुंबई बेस्ड स्टार्टअप ओडिसी की ओर से भारतीय बाजार में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ट्रॉट को पेश किया है। कंपनी ने इसे खास वर्ग के लिए बनाया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या खूबियां हैं और इसे किस कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन

आया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

2 of 6
For Reference Only - फोटो : odysse

मुंबई बेस्ड स्टार्टअप कंपनी ने ट्रॉट नाम के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में पेश किया है। कंपनी ने इस स्कूटर को खासतौर पर बी2बी ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया है। कंपना दावा करती है कि यह सबसे मजबूत इलेक्ट्रिक स्कूटर में से एक है जो 250 किलो तक के वजन को आसानी से उठा सकता है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

विज्ञापन

कितनी दमदार बैटरी और मोटर

3 of 6
For Reference Only - फोटो : odysse

ट्रॉट में कंपनी की ओर से 250 वॉट की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। जिससे स्कूटर को अधिकतम 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार मिलती है। इसके साथ कंपनी ने 60 वोल्ट 32एएच आईपी-67 रेटिंग की बैटरी को दिया है। जिसे दो घंटे में 60 प्रतिशत और चार घंटे में 100 फीसदी चार्ज किया जा सकता है। फुल चार्ज में यह स्कूटर करीब 75 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
 

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

कैसे हैं फीचर

4 of 6
For Reference Only - फोटो : odysse
स्कूटर को बी2बी ग्राहकों के लिए लॉन्च किया गया है। ऐसे में इसमें ज्यादा फीचर्स को नहीं रखा गया है। लेकिन इसमें ट्रैकिंग, इमोबिलाइजेशन, जियो फेंसिंग जैसे कुछ खास फीचर्स जरूर मिलते हैं। बी2बी ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस स्कूटर पर आसानी से गैस सिलेंडर, हार्डवेयर का भारी सामान, पानी की बड़ी बोतल के साथ ही ग्रॉसरी, दवाइयां आदि को डिलीवर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Ola Electric: स्कूटर के बाद अब ओला कर रही इलेक्ट्रिक बाइक लाने की तैयारी, जानें कब तक होगी लॉन्च
विज्ञापन

कंपनी ने कही यह बात

5 of 6
For Reference Only - फोटो : odysse
लॉन्च के मौके पर ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल के सीईओ नमिन वोहरा ने कहा कि COVID-19 महामारी ने ई-कॉमर्स और लास्ट माइल डिलीवरी के डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया है। यह डिलीवरी सेगमेंट में व्यवसायों के लिए प्राथमिकता बन गई है कि वे लगातार नवाचार करें, ऑपरेशनल कॉस्ट कम करें और दक्षता बढ़ाएं। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना पर्यावरण के अनुकूल भी है। हमारे नए इलेक्ट्रिक स्कूटर ओडिसी ट्रॉट के साथ, हमारा लक्ष्य देश में व्यवसायों के लिए लाइट माइल डिलीवरी को इलेक्ट्रिफाइड करना है। बी2बी ईवी सेगमेंट में हमारी एंट्री इस स्कूटर के साथ हो गई है जो बाजार में हलचल मचाने के लिए तैयार है। हम ट्रॉट के साथ इस सेगमेंट में नए मानक स्थापित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है कीमत

6 of 6
For Reference Only - फोटो : odysse
कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की मुंबई में एक्स शोरुम कीमत 99999 हजार रुपये रखी गई है। इसके साथ ही स्कूटर की बैटरी पर कंपनी की ओर से तीन साल की वारंटी और पावरट्रेन पर एक साल की वारंटी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- Flex Fuel Bike: जल्द आएंगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स, जानें टीवीएस किस बाइक में लाएगा यह तकनीक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें