फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Breeza CNG: शुरू हो गई मारुति की दमदार एसयूवी ब्रेजा सीएनजी की बुकिंग, जानें कब होगी लॉन्च

Fri, 17 Mar 2023 01:53 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारुति सुजुकी ब्रेजा के सीएनजी वैरिएंट के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस दमदार एसयूवी के सीएनजी वैरिएंट को कब तक लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

अगर आप भी सीएनजी वाली एसयूवी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो मारुति की ओर से आपके लिए खुशखबरी आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी की ओर से सीएनजी वाली ब्रेजा के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि सीएनजी ब्रेजा में क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं और इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन

शुरू हुई बुकिंग

2 of 7
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी ने ब्रेजा के सीएनजी वैरिएंट के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे डीलरशिप के जरिए बुक करवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी

विज्ञापन

एक्सपो में दिखी थी पहली झलक

3 of 7
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

कंपनी की ओर से भले ही अभी इस एसयूवी के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है लेकिन इसे जनवरी 2023 में हुए ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। मारुति के पवैलियन में सीएनजी ब्रेजा को शोकेस किया गया था। तभी से इस बात का इंतजार किया जा रहा है कि कंपनी की ओर से सीएनजी वाली ब्रेजा को कब तक लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका

कैसा है लुक

4 of 7
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki

मारुति ब्रेजा सीएनजी और पेट्रोल वैरिएंट के लुक्स में किसी भी तरह से कोई फर्क नहीं है। सिर्फ सीएनजी रिफिल पाइंट को पेट्रोल रिफिल पाइंट के साथ दिया गया है। इसके अलावा सीएनजी सिलेंडर को एसयूवी की डिग्गी में फिट किया गया है। जिसे बाहर से देखा नहीं जा सकता। पेट्रोल और सीएनजी वैरिएंट में फर्क सिर्फ कार की विंडशील्ड और पीछे के शीशे पर सीएनजी के स्टीकर से किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम

विज्ञापन

कितना दमदार इंजन

5 of 7
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki

मौजूदा पेट्रोल वैरिएंट वाली ब्रेजा में जो 1.5 लीटर का इंजन ऑफर किया जाता है। उसी इंजन के साथ थोड़े तकनीकी बदलाव करने के बाद सीएनजी के साथ ब्रेजा को लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना

विज्ञापन

वैरिएंट की जानकारी हुई लीक

6 of 7
मारुति ब्रेजा - फोटो : सोशल मीडिया

सीएनजी ब्रेजा के लॉन्च से पहले ही इसके वैरिएंट्स की जानकारी लीक हो गई थी। कुछ समय पहले मारुति की वेबसाइट जैनुअन पार्ट्स पर इसकी जानकारी मिली। वेबसाइट पर 2022 से अब तक वाली ब्रेजा के ऑप्शन को चुनने पर पेट्रोल के साथ सीएनजी वाली ब्रेजा की डिटेल्स भी दिखाई दे रही थीं। ब्रेजा में सीएनजी का ऑप्शन एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस ट्रिम्स में मिलेगा। इसी के साथ जो जानकारी दी गई है। उसके मुताबिक सीएनजी ब्रेजा में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों तरह के ट्रांसमिशन मिल सकते हैं।
 

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी होगी कीमत

7 of 7
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मौजूदा पेट्रोल वैरिएंट वाली ब्रेजा की एक्स शोरुम कीमत 8.19 लाख रुपये से शुरु होती है। सीएनजी वैरिएंट की बात करें तो अभी इसकी जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि पेट्रोल वैरिएंट के मुकाबले सीएनजी वैरिएंट वाली ब्रेजा की एक्स शोरुम कीमत 70 से 80 हजार रुपये ज्यादा हो सकती है। वहीं इसके लॉन्च की जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसे भी मार्च के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें