फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी ने हासिल की 500 ड्राइविंग स्कूलों की उपलब्धि, देशभर में इतने शहरों में है मौजूदगी

Wed, 04 May 2022 02:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने बुधवार को एलान किया कि उसने देश में 500 मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल (MSDS, एमएसडीएस) के मील के पत्थर को हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Driving School - फोटो : Maruti Suzuki
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने बुधवार को एलान किया कि उसने देश में 500 मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल (MSDS, एमएसडीएस) के मील के पत्थर को हासिल कर लिया है। मारुति सुजुकी ने इन ड्राइविंग स्कूलों अपने डीलरों के साथ साझेदारी में स्थापित किया है।
विज्ञापन


मारुति सुजुकी के इस पेशेवर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल की अब 500 ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूलों के साथ 242 शहरों में मौजूदगी हो गई है। 2005 में शुरू किया गया, MSDS ने 17 लाख से ज्यादा ग्राहकों को ड्राइविंग की ट्रेनिंग दी है। 

वैश्विक मानक
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने इस मील के पत्थर को हासिल करने के मौके पर कहा, "भारतीय सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए ग्राहकों के बीच सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण और सड़क व्यवहार प्रदान करने के मुख्य उद्देश्य के साथ मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल शुरू किए गए थे। इन वर्षों में, इसने अपनी एडवांस्ड प्रशिक्षण पद्धति के जरिए गुणवत्तापूर्ण ड्राइविंग प्रशिक्षण प्रदान करने और नए मानक स्थापित करने के लिए वैश्विक मानकों को पेश किया है।"
विज्ञापन


एक्सपर्ट ट्रेनर्स
उन्होंने कहा, “एमएसडीएस नेटवर्क में लगभग 1500 प्रमाणित और योग्य एक्सपर्ट ट्रेनर्स हैं, जो सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। 2025 तक, हमारा लक्ष्य मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल नेटवर्क का विस्तार करना और 25 लाख से अधिक लोगों को गुणवत्तापूर्ण ड्राइविंग कौशल से प्रशिक्षित करना है।

हाइब्रिड पाठ्यक्रम
MSDS की स्थापना मारुति सुजुकी ने अपने डीलरों के साथ साझेदारी में की है। ड्राइविंग स्कूल ड्राइविंग सिमुलेटर से लैस हैं जो भारतीय ड्राइविंग परिस्थितियों को पेश करते हैं और एक हाइब्रिड पाठ्यक्रम के जरिए गुणवत्ता प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करते हैं जिसमें ऑन-रोड ड्राइविंग स्थितियां और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा कक्षा प्रशिक्षण शामिल हैं।

ओवरऑल ड्राइविंग पाठ्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर की बेस्ट ड्राइविंग प्रथाओं के आधार पर व्यावहारिक और सिद्धांत पाठ्यक्रमों के साथ सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है। क्यूरेटेड प्रशिक्षण सत्र ग्राहकों को उचित सड़क व्यवहार, रक्षात्मक ड्राइविंग, अच्छे सामरी कानून, यातायात नियमों और विनियमों और बुनियादी वाहन रखरखाव और आपातकालीन हैंडलिंग तकनीकों के समग्र ज्ञान के बारे में शिक्षित करते हैं।

कस्टमाइज्ड कोर्स
मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल हर ग्राहक की सीखने की व्यक्तिगत जरूरतों के मुताबिक कस्टमाइज्ड कोर्स भी उपबल्ध कराता है। व्यक्तिगत ग्राहकों के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाने के अलावा, एमएसडीएस विभिन्न कॉरपोरेट्स, फ्लीट मालिकों और गैर सरकारी संगठनों के साथ भी सहयोग करता है और संयुक्त रूप से उनकी विभिन्न जरूरतों के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित करता है। ग्राहकों को वैल्यू-एडेड सर्विस भी दी जाती हैं जैसे कि आरटीओ मानदंडों के अधीन लाइसेंस हासिल करने में मदद और उनके वाहनों में प्रशिक्षण।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें