देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति की ओर से जल्द ही नई एपीवी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से इसे किस नाम से लाया जाएगा और इसके लिए कब से बुकिंग शुरू होंगी। साथ ही इसे किस कीमत पर लाया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
किस नाम से आएगी एमपीवी
मारुति की ओर से जल्द ही नई एमपीवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। शुरूआत में इस एमपीवी का नाम एंगेज बताया जा रहा था, लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को इनविक्टो नाम से लाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें -
Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
कब से शुरू होगी बुकिंग
जानकारी के मुताबिक मारुति की ओर से नई एमपीवी को पांच जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन इसके लिए बुकिंग की शुरूआत जून में ही हो जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की नई एमपीवी के लिए 19 जून से बुकिंग को शुरू किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें -
Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
कैसे होंगे फीचर्स
मारुति की नई एमपीवी में अलग इंटीरियर थीम दी जा सकती है। लेकिन इसके फीचर टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के जैसे होंगे। इसका मतलब है कि यह इंडो-जापानी ऑटोमेकर की ओर से एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) पेश करने वाला पहला मॉडल होगा। इसमें 360 डिग्री कैमरा, ओटोमन फंक्शन के साथ दूसरी पंक्ति की सीटें, एक नया 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी होंगे।
यह भी पढ़ें -
Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी
कितना दमदार इंजन
मारुति की नई एमपीवी को 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ और इसके बिना भी उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों पावरट्रेन टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस से लिए गए हैं। 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन 186 पीएस की पावर और 206 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इसे ई-सीवीटी गियरबॉक्स के साथ रखा जा सकता है। 2.0-लीटर पेट्रोल मोटर अधिकतम 174 पीएस की पावर और 205 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इंजन को CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है।
यह भी पढ़ें -
Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
कितनी होगी कीमत
टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 18.55 लाख रुपये से होती है और इनोवा के टॉप वैरिएंट को करीब 30 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर लाया जाता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मारुति की नई एमपीवी इनविक्टो को भी इनोवा हाईक्रॉस की कीमत के आस-पास ही लाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें -
How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका