फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flex Fuel Cars: टोयोटा की राह पर चली मारुति, फ्लेक्स फ्यूल वाली कारों पर किया यह एलान

Thu, 20 Oct 2022 04:00 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जापानी कार कंपनी टोयोटा की राह पर अब देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति भी चल पड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली कार ला सकती है।

विज्ञापन
1 of 6
इथेनॉल - फोटो : सोशल मीडिया

भारत सरकार देश में लगातार ऐसे वाहन लाने पर जोर दे रही है। जिनसे प्रदूषण कम हो। इसी क्रम में अब देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति ने भी अपना रुख साफ कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अब फ्लेक्स फ्यूल पर चलने वाली कारें ला सकती है।

विज्ञापन

क्या है कंपनी का प्लान

2 of 6
मारुति सुजुकी - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी साल 2023 तक इथेनॉल से चलने वाले इंजन को तैयार कर सकती है। इंजन तैयार होने के बाद कंपनी की सभी कारों में इस तरह की तकनीक वाले इंजन ऑफर किए जाएंगे। कंपनी की सभी कारें 20 फीसदी इथेनॉल वाले ईंधन के साथ चलाई जा सकेंगी।

विज्ञापन

ग्राहकों को होगा फायदा

3 of 6
फ्लेक्स फ्यूल वाली कार - फोटो : सोशल मीडिया

कंपनी के इस फैसला से सबसे ज्यादा फायदा ग्राहकों को भी होगा। देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें इसी कंपनी की होती हैं। ऐसे में अगर कंपनी की ओर से इथेनॉल से चलने वाले इंजन की कारें बाजार में आ जाती हैं। तो ग्राहकों को महंगे पेट्रोल और सीएनजी से राहत मिलेगी। क्योंकि पेट्रोल और सीएनजी की तुलना में इथेनॉल से कार चलाना सस्ता होगा।

यह भी पढ़ें - Festival Season: फेस्टिव सीजन में 10 लाख रुपये के बजट में खरीदनी है नई हैचबैक, कौन सी होगी बेस्ट

पर्यावरण को भी होगा फायदा

4 of 6
फ्लेक्स फ्यूल वाली कार - फोटो : सोशल मीडिया

इथेनॉल से कार चलाने पर जहां ग्राहकों को फायदा होगा। वहीं पर्यावरण को भी होने वाले नुकसान में कमी आएगी। क्योंकि इथेनॉल से बनने वाले ईंधन से कार चलाने पर प्रदूषण नहीं होता इसलिए फ्लेक्स फ्यूल वाली कारों से पर्यावरण को भी फायदा होगा।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

विज्ञापन

क्या है सरकार की योजना

5 of 6
नितिन गडकरी - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में वाहन निर्माताओं को अप्रैल 2023 तक 20 फीसदी मिश्रण वाले ई20 ईंधन के साथ चलाई जा सकने वाली कार बनाने का पालन करना है। सरकार की ओर से 2030 तक 20 फीसदी इथेनॉल की ब्लैंडिंग के इस्तेमाल को अनिवार्य कर दिए जाने की घोषणा की गई थी। लेकिन बाद में बदला गया और 2030 की जगह 2025 कर दिया गया।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन

टोयोटा पेश कर चुकी है कार

6 of 6
फ्लेक्स फ्यूल वाली कार - फोटो : सोशल मीडिया

जापानी कार कंपनी टोयोटा ने देश में सबसे पहले फ्लेक्स फ्यूल वाली कार को पेश किया है। इस कार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लॉन्च किया था। यह देश की पहली कार है जिसे 100 फीसदी इथेनॉल वाले ईंधन पर चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें