फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: मॉडर्न कारों में मिलते हैं कई तरह के सेंसर, गाड़ी को सुरक्षित रखने में करते हैं मदद

Sun, 16 Jul 2023 12:58 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मॉर्डन कारें काफी ज्यादा एडवांस और सुरक्षित हो गई हैं। इनमें फीचर्स के साथ ही सेफ्टी पर भी काफी ध्यान दिया जाता है। इनमें किस तरह के सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
Citroen C5 Aircross - फोटो : Citroen India
कार कंपनियों की ओर से लगातार कारों को ज्यादा आरामदेह बनाने के साथ ही सुरक्षित बनाने के उपाय किए जा रहे हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मॉर्डन कारों में किस तरह के सेंसर दिए जाते हैं, जिनसे कारों में सफर करना पहले से ज्यादा सुरक्षित होता जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
कार में सीट बेल्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सीट बेल्ट सेंसर
मॉर्डन कारों में सीट बेल्ट सेंसर दिए जाते हैं। आमतौर पर यह ड्राइवर और को-ड्राइवर की सीट के लिए होते हैं, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए अब सरकार की ओर से इन्हें रियर सीट पर बैठने वाले यात्रियों के लिए भी अनिवार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
विज्ञापन

3 of 6
Car GPS Tracker
जीपीएस सेंसर
कई कारों में जीपीएस सेंसर को भी ऑफर किया जाता है। इस सेंसर के जरिए कार की लोकेशन की जानकारी मिल सकती है। साथ ही इसका उपयोग कार चलाते समय नेविगेशन, ट्रैफिक की जानकारी के साथ ही आस-पास की सुविधाओं की जानकारी के लिए भी किया जाता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
 

4 of 6
car rear parking sensor
पार्किंग सेंसर
कार में पार्किंग सेंसर भी सुरक्षित रहने में मदद करते हैं। कार को रिवर्स करते समय या पार्क करते समय यह अपना काम करते हैं। इनके जरिए कार पार्क करते समय आस-पास अन्य कार या कोई ऐसी वस्तु जिससे कार को नुकसान हो सकता है, उसकी जानकारी ड्राइवर को देते हैं। आमतौर पर किसी भी दूसरी चीज के पास आते ही यह बीप करने लगते हैं।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन

5 of 6
For Reference Only
रडार सेंसर
कई कारों के टॉप वैरिएंट में सेफ्टी के लिए रडार जैसे सेंसर दिए जाते हैं। इससे कार में एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे कई सेफ्टी फीचर्स में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
TPMS - फोटो : Honda
टीपीएमएस
टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए कार के टायर में हवा का प्रैशर जानने में मदद मिलती है। कार के टायर में एक खास सेंसर का उपयोग किया जाता है, जिससे ड्राइवर को कार चलाते समय भी सभी पहियों में हवा की जानकारी मिल जाती है। अगर हवा कम हो तो भी यह जानकारी देता है और अगर हवा सामान्य से ज्यादा हो तो भी इससे ड्राइवर को जानकारी मिल जाती है।

यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें