फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toll Free: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 23 अगस्त से प्रमुख राजमार्गों पर श्रद्धालुओं के वाहनों पर टोल माफ

Fri, 22 Aug 2025 12:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव के उपलक्ष्य पर भक्तों को तोहफा दिया है। गणेश भक्तों को लेकर कोकण जाने वाले वाहन और राज्य परिवहन की बसों को इस बार टोल टैक्स नहीं देना होगा।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव के उपलक्ष्य पर भक्तों को तोहफा दिया है। सरकार ने एलान किया है कि गणेश भक्तों को लेकर कोकण जाने वाले वाहन और राज्य परिवहन की बसों को इस बार टोल टैक्स नहीं देना होगा। यह छूट 23 अगस्त से 8 सितंबर तक लागू रहेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Two-Wheeler Toll Tax: NHAI टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहनों से वसूल रहा है टैक्स? वायरल दावे पर सरकार का फैक्ट-चेक क्या कहता है

किन रास्तों पर लागू होगी छूट
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को एलान किया कि टोल माफी मुंबई-बंगलूरू नेशनल हाईवे, मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे के अलावा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) की सड़कों पर भी लागू होगी।

यह भी पढ़ें - Rapido: रैपिडो पर भ्रामक विज्ञापनों के लिए 10 लाख रुपये का जुर्माना, उपभोक्ता प्राधिकरण सीसीपीए की कड़ी कार्रवाई

गणेशोत्सव टोल-फ्री पास
इसके लिए सरकार की ओर से विशेष गणेशोत्सव 2025 टोल-फ्री पास जारी किया जाएगा। इस पास में वाहन का नंबर और मालिक का नाम दर्ज होगा। राज्य सरकार ने बताया कि यह पास आरटीओ कार्यालयों और पुलिस विभाग के जरिए बांटे जाएंगे और वापसी यात्रा में भी मान्य होंगे।

यह भी पढ़ें - Bike Taxi: बंगलूरू की सड़कों पर फिर लौटी बाइक टैक्सी, कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा- सरकार व्यापार पर रोक नहीं लगा सकती

प्रशासन की तैयारी
शहर और ग्रामीण पुलिस के साथ-साथ आरटीओ को निर्देश दिए गए हैं कि श्रद्धालुओं को समय पर पास मिलें और उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें - 2025 Lexus NX 350h: भारत में लॉन्च हुई नई 2025 लेक्सस एनएक्स 350h, जानें कीमत और फीचर्स 
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को बड़ी राहत
हर साल भाद्रपद महीने में लाखों भक्त अपने गांव-घर कोकण लौटते हैं ताकि परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मना सकें। शिंदे ने कहा कि यह फैसला उनके सफर को आसान बनाएगा और हजारों परिवारों को राहत देगा। 

यह भी पढ़ें - Hydrogen: नितिन गडकरी ने कहा- हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है, आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल जैसे पारंपरिक ईंधनों की जगह लेगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें