सरकार और PIB फैक्ट-चेक का बयान
पीआईबी फैक्ट-चेक ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि "दो-पहिया वाहनों से राष्ट्रीय राजमार्ग और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता।" सरकार ने यह भी जोड़ा कि यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरें YEIDA तय करता है, और वहीं से यह वीडियो जुड़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें - 2025 Lexus NX 350h: भारत में लॉन्च हुई नई 2025 लेक्सस एनएक्स 350h, जानें कीमत और फीचर्स
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे दावे
यह पहला मौका नहीं है जब ऐसी खबरें फैली हों। जून में भी इस तरह की अफवाह फैली थी, जिस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने साफ कहा था कि "दो-पहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने का कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है। यह छूट पूरी तरह जारी रहेगी।" एनएचएआई ने भी उस समय इस खबर को फेक न्यूज करार दिया था।
यह भी पढ़ें - Hydrogen: नितिन गडकरी ने कहा- हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है, आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल जैसे पारंपरिक ईंधनों की जगह लेगा
नियम क्या कहते हैं
सरकार के मुताबिक, नेशनल हाईवे फी (डिटरमिनेशन ऑफ रेट्स एंड कलेक्शन) रूल्स, 2008 में साफ लिखा है कि दोपहिया, तिपहिया, ट्रैक्टर, कंबाइन हार्वेस्टर और बैलगाड़ी जैसे वाहन टोल से मुक्त हैं।
हालांकि, अगर किसी हाइवे पर सर्विस रोड या वैकल्पिक सड़क उपलब्ध है और उसके बावजूद कोई दोपहिया वाहन मुख्य हाईवे का इस्तेमाल करता है, तो उस पर कार के टोल का 50 प्रतिशत शुल्क लिया जा सकता है।
यानी साफ है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर दोपहिया वाहनों से कभी टोल नहीं लिया गया और न ही आगे ऐसा कोई प्रस्ताव है।
यह भी पढ़ें - Jeep Recalls: जीप ने 80,000 Wrangler एसयूवी को किया रिकॉल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम की खराबी बनी वजह