फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Safety: लग्जरी कार के ढेर सारे फीचर्स ही बन जाते हैं जान पर खतरा? अधिकतर लोग इस बात से अनजान

Wed, 28 Aug 2024 04:41 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लग्जरी कारों की मांग काफी तेज रफ्तार से बढ़ रही है। मगर इसके साथ ही लग्जरी कार के हादसों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। प्रीमियम कारों में सेफ्टी के लिए कई फीचर्स मिलते हैं, मगर यह लोगों के लिए खतरा भी बन सकते हैं। 
विज्ञापन
Car Safety - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कार निर्माता कारों की सेफ्टी बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। बीते कुछ सालों में कारों में सुरक्षा पहले से बेहतर हुई है। मगर इसके बाद सड़क हादसों में खासी कमी नहीं आई है। हर साल कारों के हादसे होते हैं, जिनमें कई लोगों की जान चली जाती है। यह हाल साधारण कारों का नहीं, बल्कि लग्जरी कारों में ज्यादा देखा जाता है। लग्जरी कारों में सेफ्टी के लिए भर-भरकर सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, मगर फिर भी यह फीचर यात्रियों की जान नहीं बचा पाते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

लग्जरी कारों में लगती है आग

कार बाजार में आने वाली लग्जरी कारों में आग लगने के कई मामले सामने आए हैं। लग्जरी कार में आग लगने के बाद ड्राइवर की जान नहीं बची। इसके पीछे काफी हद तक लग्जरी कार में गड़बड़ी बड़ी वजह थी। बाजार में आने वाली प्रीमियम कारों में सेफ्टी फीचर्स में प्लास्टिक, कपड़ा और फॉम का इस्तेमाल होता है। गाड़ी के कई इलेक्ट्रिकल पार्ट्स में इनका ही इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में जब भी हादसे के बाद गाड़ी में आग लगती है तो कई बार चालक और यात्रियों को अपनी जान बचाने का भी वक्त नहीं मिलता है। 

टक्कर के बाद बचना मुश्किल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रीमियम या लग्जरी कारों में हादसे के दौरान टक्कर के बाद इंजन से कई नुकसान पहुंचाने वाली गैसों का रिसाव होता है। आपको बता दें कि इंजन से निकलने वाली यह गैसें काफी ज्यादा खतरनाक होती है। अगर गर्मी में इन गैसों का रिसाव हो जाए तो कई बार बैटरी या इंजन में आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। इस दौरान अगर कार में कोई नुकीली चीज नहीं है तो अंदर बैठे लोगों का कार से बाहर निकलना थोड़ा कठिन हो जाता है। इस परेशानी से दूर रहने के लिए कार में हमेशा किसी नुकीली चीज को रखें, ताकि आपात स्थिति में कार की विंडशील्ड को तोड़कर गाड़ी से बाहर निकला जा सके।

जान जाने के पीछे होते हैं ये कारण

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कई बार वाहन निर्धारित गति से ज्यादा गति पर चल रहा होता है। इसके साथ ही कई बार कार के सेंसर्स सही से काम नहीं करते हैं। वहीं, कार के ब्रेक और स्टीयरिंग फेल होने पर भी लग्जरी कार हादसे का शिकार हो जाती है। कार में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स अगर सही समय पर काम न करे तो भी हादसे में वाहन के अंदर बैठे लोगों की जान जा सकती है। 
विज्ञापन

कार की सर्विस में गड़बड़ी

लग्जरी कारों में आग लगने के पीछे एक बड़ी वजह है कि अक्सर लोग एक वेरिफाइड मैकेनिक से कार की सर्विस नहीं करवाते हैं। कार की सर्विस अलग-अलग जगहों से करवाने से कार की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही अगर सर्विस में किसी तरह की कमी रह जाए तो भी गाड़ी में आग लग सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें