ये पांच टिप्स बाइक राइडिंग को बना देंगी सुरक्षित अगर आप मोटरसाइकिल के साथ अक्सर एक से दूसरे शहर जाते हैं तो इन टिप्स के जरिए राइडिंग काफी हद तक सेफ हो सकती है। बाइक चलाते समय अगर इन खास बातों का ध्यान रखेंगे तो कभी भी सफर में दिक्कत नहीं होगी। साथ ही हादसों से भी दूर रहेंगे। बाइक के साइड मिरर सफर को काफी आसान बना देते हैं। इनकी मदद से आसपास के ट्रैफिक को आसानी से नजर में रखा जा सकता है। अगर बाइक को किसी वाहन से आगे लेकर जाना है मतलब ओवरटेक करना है तो इसके लिए सही समय का चुनाव करना जरूरी है। बाइक में अगर सही गति के साथ सही समय पर गियर में बदलाव किया जाए तो इससे बाइक राइडिंग सेफ हो जाती है। बाइक सफर सेफ करने के लिए राइडर को अपनी नींद का ध्यान रखना है, वरना ड्राइविंग के दौरान जरा सी झपकी से बड़ा हादसा हो सकता है। बाइक राइडिंग सेफ हो जाए, इसके लिए जरूरी है कि राइडर की नजर आसपास के ट्रैफिक पर रहे। साथ ही सही दिशा में सही इंडीकेटर का चुनाव करें। Auto