महिंद्रा और टोयोटा की कई एमपीवी और एसयूवी पर लंबी वेटिंग चल रही है। अगर आप भी इन कंपनियों की एसयूवी या एमपीवी को बुक करने का प्लान कर रहे हैं तो दूसरे विकल्पों को खरीदना बेहतर साबित हो सकता है।
भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी और एमपीवी की डिमांड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कई वाहनों के लिए 11 से 18 महीने का इंतजार करना पड़ रहा है। हम इस खबर में इसी सेगमेंट की एक शानदार एसयूवी की जानकारी दे रहे हैं, जिसे आप कम समय में ही घर ला सकते हैं। इस एसयूवी में कैसे फीचर्स मिलते हैं और क्या इसे खरीदना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
किन गाड़ियों पर कितनी वेटिंग
2 of 8
Mahindra XUV700 vs Toyota Innova Hycross
- फोटो : For Reference Only
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की इनोवा हाईक्रॉस पर करीब 18 महीने का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं महिंद्रा की स्कॉर्पियो एन या एक्सयूवी700 को खरीदना चाहते हैं तो इनके लिए भी 11 से 15 महीने का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
ब्रिटिश एसयूवी हो सकती है विकल्प
3 of 8
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
अगर आप भी नई गाड़ी को घर लाने के लिए इतना लंबा इंतजार नहीं कर सकते हैं तो दूसरे विकल्पों को जरूर देखना चाहिए। ऐसे में आप ब्रिटिश कार कंपनी एमजी की मिड साइज एसयूवी हेक्टर को खरीद सकते हैं। इस एसयूवी को खरीदने के लिए तीन से चार महीने का अधिकतम इंतजार करना होगा।
एमजी की ओर से जनवरी महीने में ऑटो एक्सपो के दौरान एमजी हेक्टर 2023 को लॉन्च किया था। नई हेक्टर में कंपनी ने कई बेहतरीन फीचर्स को जोड़ा है। वहीं इसकी कीमत भी अन्य कंपनियों की एसयूवी और एमपीवी के बराबर है। इसमें पांच, छह और सात सीटों का विकल्प भी मिलता है।
नई हेक्टर 2023 में कंपनी ने जो एचडी पोट्रेट इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है वह मर्सिडीज, ऑडी जैसी लग्जरी कारों में भी नहीं मिलता। इसमें कंपनी 14 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम ऑफर करती है। इसके अलावा इसमें 75 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं, जिनमें 100 वॉयस कमांड्स शामिल हैं। सनरूफ के लिए टच-स्क्रीन कंट्रोल, एंबियंट लाइटिंग के लिए वॉयस कमांड्स, पार्किंग ढूंढने और बुकिंग के लिए पार्क+ और म्यूजिक के लिए जियो-सावन एप शामिल हैं। इनफिनिटी का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले जैसे कई और फीचर्स भी इसमें मिलते हैं।
एमजी की ओर से हेक्टर में लेवल-2 ADAS ऑफर किया जाता है। इसके साथ ही इसमें 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री एचडी कैमरा, ईएसपी, टीसीएस, एचएसी, ऑल फोर-व्हील डिस्क ब्रेक्स, सभी सीटों के लिए 3-प्वाइंट सीट बेल्ट, ईपीबी और फ्रंट पार्किंग सेंसर्स जैसे कई दूसरे अहम सेफ्टी फीचर्स भी हैं।
एक्सयूवी 700 और स्कॉर्पियो की तरह ही एमजी हेक्टर पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। कंपनी इसमें 1451 सीसी का पेट्रोल इंजन देती है जिससे एसयूवी को 143 पीएस और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं 1956 सीसी के डीजल इंजन के साथ इसे 170 पीएस और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
एमजी हेक्टर की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 14.73 लाख रुपये है। वहीं स्कॉर्पियो एन की कीमत 12.74 लाख रुपये, एक्सयूवी 700 की कीमत 16.39 लाख रुपये और टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस की एक्स शोरुम कीमत 18.30 लाख रुपये से शुरू होती है।