जापान की लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी लेक्सस की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 में ऐसी इलेक्ट्रिक कार को दिखाया गया है। जो सिर्फ तीन सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेती है। इस कार में और क्या खूबियां हैं। आइए जानते हैं।
टोयोटा के लग्जरी ब्रॉन्ड लेक्सस की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 में ऐसी कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार को दिखाया गया है जो महज तीन सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है। लेक्सस की इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार एलएफ-जेड में और क्या खूबियां हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
दिखाई भविष्य की कार
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
ऑटो एक्सपो 2023 में कई कंपनियों की ओर से भविष्य की कारों और तकनीक को दिखाया जा रहा है। इसी क्रम में जापान की कार कंपनी टोयोटा की लग्जरी ईकाई लेक्सस की ओर से भी इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कारों को शोकेस किया गया है। इनमें से एक कार ऐसी है जिसे महज तीन सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार पर चलाया जा सकता है। इलेक्ट्रिक होने के बाद भी यह मौजूदा सुपरकारों से काफी बेहतर कार है।
लेक्सस की एलएफ-जेड कॉन्सेप्ट कार का डिजाइन कई मायनों में खास है। इसकी प्रेरणा लेक्सस की आरजेड से ली गई लगती है। कंपनी जिन कारों को साल 2025 से पेश करना शुरु करेगी उनमें इस इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार की झलक दिखाई देगी।
कॉन्सेप्ट कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें तजुना कॉकपिट डिजाइन दिया गया है। कार और ड्राइवर के बीच कनेक्शन के लिए नेक्स्ट जनरेशन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सिस्टम को भी इस कार में देखा जा सकता है। आराम के मामले में भी यह काफी बेहतर कार साबित हो सकती है। इसमें बैठने के बाद ड्राइवर और अन्य यात्रियों को ज्यादा जगह और आराम मिलेगा। पारंपरिक कारों के मुकाबले इसकी सेंटर ऑफ ग्रेविटी भी बेहतर है जिससे कार चलाने के दौरान बेहतरीन अनुभव मिलता है।
कार में बैटरी की क्षमता 90 किलोवॉट की है। जिसकी चार्जिंग क्षमता 150 किलोवॉट है। इसमें लगी मोटर से इसे 530 बीएचपी और 700 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी मदद से ही कार जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार को सिर्फ तीन सेकेंड में हासिल कर सकती है। इसकी टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। वहीं सिंगल चार्ज में इसे 600 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।